21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

विजय रुपानी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्ती फा…..

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) बीते कई वर्षों से मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रूप में कार्य कर रहे थे। विजय रूपानी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से चुने गए थे। उन्हें गुजरात के नागरिकों का समर्थन प्राप्त था। विजय रुपाणी ने गुजरात में ऐसे कई कार्य किए हैं। जिससे लोग उनकी सराहना करते हैं। विजय रुपाणी के कार्यकाल में ही गुजरात में स्टेचू ऑफ़ यूनिटी (Statue of Unity) को स्थापित किया गया था। इसे लेकर कई अन्य पार्टी के नेताओं ने विजय रुपाणी को आड़े हाथों लेने की कोशिश की थी। लेकिन बावजूद इसके स्टेचू ऑफ़ यूनिटी को स्थापित किया गया। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

विजय रुपाणी ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

इस समय की एक बहुत ही अहम खबर यह आ रही है कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राज्यपाल को अपना इस्ती फा सौंप दिया है। मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार विजय रूपानी बीते कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी की ओर से अलग-अलग तरह के बयान दे रहे थे। हालांकि अभी तक इस्ती फा सौंपने के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। यह तो तय है कि विजय रुपाणी अब गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं रहे, उन्होंने सीधे तौर पर इस्ती फा दे दिया है।

विजय रूपानी ने पीएम मोदी का किया आभार

विजय रुपाणी ने इस्ती फा देते समय पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया था और मैं उस पर खरा उतरा। साथ ही साथ उन्होंने पार्टी को भी धन्यवाद कहा है। हालांकि पार्टी के कार्यकर्ता अभी भी उनके साथ है। विजय रुपाणी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि मुझे जेपी नड्डा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और मैं उनका आभारी हूं। जेपी नड्डा जी मुझे जो भी जिम्मेदारी देंगे, मैं उसका निर्वहन करुंगा।

Also Read:- जानिए कौन हैं BJP की Priyanka Tibrewal…

2017 में दूसरी बार बने थे मुख्यमंत्री

विजय रुपाणी आगे कहते हैं कि हम प्रदेश के चुनाव में नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में खड़े होते हैं। और आगे भी यानी 2022 के चुनाव में उन्हीं की अगुवाई में चुनाव में उतरेंगे। आपको बता दें कि रुपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बीजेपी ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles