26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

जानिए कौन हैं BJP की Priyanka Tibrewal…

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) खुद को सीएम पद पर बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) से कई बार मांग करने के बाद अब चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। ममता बनर्जी भवानीपुर (Bhowanipore) से चुनाव में उतर रही है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रियंका टिंबरेवाल (Priyanka Tibrewal) चुनाव में उतरने के लिए तैयार है। प्रियंका टिंबरेवाल इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव में उतर चुकी है। आखिर कौन है प्रियंका टिंबरेवाल और क्यों भारतीय जनता पार्टी इन्हें चुनाव में उतारने के लिए कर रही है तैयारी। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

2014 में हुई थी बीजेपी में शामिल

प्रियंका टिबरेवाल बीते वर्ष अगस्त के महीने में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भारतीय जनता युवा मो र्चा की उपाध्यक्ष चुनी गई थी। अब प्रियंका टिबरेवाल भवानीपुर सीट से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पीछे करने के लिए चुनाव में उतर रही है।  2014 में प्रियंका भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थी। 6 वर्ष बाद उन्हें 2020 में भारतीय जनता युवा मो र्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया था। प्रियंका बीजेपी से पहले भी विधानसभा की उम्मीदवार रह चुकी हैं।

प्रियंका टिबरेवाल बीजेपी के लिए करती है वकालत

41 वर्ष की प्रियंका टिंबरेवाल सुप्रीम कोर्ट के साथ ही साथ हाई कोर्ट में भी वकील है। प्रियंका टिबरेवाल भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की लीगल एड वाइजर भी रह चुकी है। वर्ष 2014 में प्रियंका टिंबरेवाल गायक से राजनेता बनी थी। उन्हें राजनीति में लाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बाबुल सुप्रीयो थे। ऐसा कहा जाता है कि प्रियंका टिबरेवाल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदर्श मानती हैं। प्रियंका कई बार टीवी पर बीजेपी को और से बात करती देखी जाती है।

Also Read:- PM मोदी और CM योगी के लिए अनुचित शब्दों का इस्तेमाल करना ओवैसी को पड़ा भारी

पहले भी उतर चुकी है चुनाव में

पिछले विधानसभा चुनाव में प्रियंका टिंबरेवाल भारतीय जनता पार्टी की टि कट पर बंगाल की एंटल्ली विधानसभा सीट से चुनाव में उतरी थी। प्रियंका टिबरेवाल लगातार भवानीपुर की जनता से संवाद स्थापित करती हुई देखी गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रियंका टिंबरेवाल को 27.7 फीसदी वोटों के साथ हा र मिली थी। इस सीट पर टीएमसी के स्वर्ण कमल साहा 58,257 वोट के साथ जनता का दिल जीतने में सफल रहे। प्रियंका टिबरेवाल बंगाल के लिए कई विकास का काम कर चुकी है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles