26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

ये नेता होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री….

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी (Vijay Rupani) ने राज्यपाल को अपना इस्ती फा सौंप दिया है। इसके बाद ही कई लोग यह सवाल कर रहे हैं किआखिर गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? विजय रूपानी 2017 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। विजय रूपानी ने कहा है कि वह पार्टी में बने रहेंगे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें जो भी कार्य देगी। वह उस कार्य को पूरा करेंगे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। अब सोचने वाली बात यह है कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आइए आपको बताते हैं कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है।

यह होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री

मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार विजय रूपानी के इस्ती फा देते ही राजनीतिक विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री नितिन पटेल हो सकते हैं। हालांकि इस लाइन में कई अन्य अहम राजनेता भी शामिल है। अगर अन्य नेताओं की बात करें तो इनमें मनसुख मंडाबिया, पुरुषोत्तम रुपाला तथा सीआर पाटील शामिल है। अब देखने वाली बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुनती हैं।

नितिन पटेल बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

आपको बता दें कि नितिन पटेल गुजरात के उपमुख्यमंत्री हैं। मीडिया द्वारा मिली खबरों के अनुसार पार्टी के नेता यह चाहते हैं कि नितिन पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने। साल 2017 में नितिन पटेल के जीतने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के कई नेता यह मानकर चल रहे थे कि अगले मुख्यमंत्री के रूप में नितिन पटेल ही शपथ लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व बदलना नहीं चाहती थी। इसलिए उन्होंने विजय रुपाणी को मुख्यमंत्री बनाना सही समझा था।

Also Read:- विजय रुपानी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्ती फा…..

कौन है नितिन पटेल जो सीएम की लिस्ट में चल रहे हैं सबसे आगे

नितिन पटेल गुजरात में बीजेपी के नंबर दो के नेता माने जाते हैं। साल 2014 के चुनावों में नरेंद्र मोदी द्वारा सीएम का पद छो ड़ने के समय नितिन पटेल ने साफ शब्दों में कहा था की वह मुख्यमंत्री का पद संभालना चाहते हैं। हालांकि तब बीजेपी ने उन्हें मोका देना सही नहीं समझा था। क्योंकि उस समय विजय रुपाणी के साथ ज्यादा राजनेता सहमति दिखा रहे थे। नितिन पटेल पिछले 30 सालों से बीजेपी के सदस्य हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles