शाहिद अफरीदी के विवादित बयान: ‘हमारा मुकाबला नहीं कर पाएंगे’, भारत को दी युद्ध की खुली चुनौती
नई दिल्ली, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार फिर से अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं।
उनका कहना है कि भारत पाकिस्तान का मुकाबला नहीं कर पाएगा और वे युद्ध की स्थिति में हैं।
शाहिद अफरीदी के यह बयान एक वीडियो के जरिए सामने आए, जिसमें वह पाकिस्तानी खेल पत्रकार फरीद खान से बातचीत कर रहे थे।
Also Read This:- क्रिकेट मैच में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ चिल्लाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या,
अफरीदी ने कहा, “अगर वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, तो हमें इस स्थिति में काफी समय हो चुका है।
हमारी सेना इतनी मजबूत और प्रशिक्षित हो चुकी है कि भारत हमें हराने का सोच भी नहीं सकता। अल्हम्दुलिल्लाह, हम तो कई सालों से युद्ध की स्थिति में हैं।”
अफरीदी ने आगे कहा, “देखिए, आतंकवाद को कोई देश या धर्म समर्थन नहीं करता। हमारे 80 से 90 हजार लोग शहीद हो चुके हैं।
हम आतंकवाद का मुकाबला लंबे समय से कर रहे हैं। हमारा धर्म शांति का प्रतीक है और यही हमारे धार्मिक नेता भी बताते हैं।”
Also Read This:- Lawrence Bishnoi की गैंग ने दी पाकिस्तान को खुली चेतावनी
यह बयान तब आया है जब अफरीदी पहले भी भारत के खिलाफ विवादित बयान दे चुके हैं।
उन्होंने इससे पहले पहलगाम हमले पर भी भारत से सबूत मांगे थे और दावा किया था कि यह हमला पाकिस्तान से नहीं, बल्कि कहीं और से हुआ था। इस पर भारतीयों के बीच गुस्सा उबाल पर था।
Shahid Afridi's message to India on Samaa News:
"Pakistan has suffered the most because of such acts. No religion promotes such acts, and Islam is the most peaceful religion in the world. We are ready in every situation; we have faced a lot" 🇵🇰🇮🇳🤯pic.twitter.com/hrrSOPeoET
— Farid Khan (@_FaridKhan) April 30, 2025
शाहिद अफरीदी का यह बयान भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों के बीच तनावपूर्ण माहौल को और बढ़ा सकता है।
उनका यह विवादित बयान न केवल क्रिकेट जगत बल्कि दोनों देशों के बीच के रिश्तों में भी नया विवाद खड़ा कर सकता है।