गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल, जानिए क्या होगी अब उनकी नई भूमिका
Neeraj Chopra Territorial Army News in Hindi: भारत को ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने वाले जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा को अब भारतीय सेना में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में “लेफ्टिनेंट कर्नल” की उपाधि दी गई है। यह सम्मान उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया है।
Also Read This:- Kirana Hills पाक न्यूक्लियर ठिकाने में रेडिएशन लीक! अमेरिका का आया बड़ा बयान.!
भारतीय सेना में पदोन्नति, खेल से सेवा तक
नीरज चोपड़ा को यह रैंक भारतीय टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन 1948 के पैरा 31 के अंतर्गत दी गई है। इससे पहले वह राजपूताना राइफल्स में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। साल 2016 में नायब सूबेदार के रूप में उन्होंने भारतीय सेना जॉइन की थी। अब देश को गौरवान्वित करने वाले इस एथलीट को सेना में भी एक विशेष पहचान मिल गई है।
Also Read This:- BSF जवान पीके साहू की पाकिस्तान से वापसी | अटारी बॉर्डर से 21 दिन बाद लौटे भारत
ओलंपिक गोल्ड से लेकर सिल्वर तक, नीरज का चमकता सफर
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में 87.58 मीटर की दूरी तय कर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह ट्रैक एंड फील्ड में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। इसके बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी श्रेष्ठता को एक बार फिर साबित किया।
निजी जीवन में भी खुशखबरी, की टेनिस स्टार हिमानी मोर से शादी
खेल और सेना में सफलता के बाद नीरज ने 2025 में प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से विवाह कर अपने निजी जीवन की नई पारी शुरू की है।
Also Read This:- पाकिस्तान में विदेशी ने कहा ‘जय हिंद’, वायरल वीडियो ने हर भारतीय को किया गर्वित
ब्रांड वैल्यू में उछाल, विज्ञापनों की बारिश
लगातार दो ओलंपिक पदकों के बाद नीरज की लोकप्रियता आसमान छू रही है। उन्हें कई ब्रांड्स से विज्ञापन प्रस्ताव मिल रहे हैं, जिससे उनकी कमाई में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।
धोनी की तरह सेना में सेवा
नीरज चोपड़ा से पहले भी महेंद्र सिंह धोनी, अभिनव बिंद्रा और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ी टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े रहे हैं। नीरज का यह कदम आने वाले युवा खिलाड़ियों को भी सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।