26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

करीना के साथ सैफ अली खान और तैमूर ने भगवन गणेश की मूर्ति के सामने जोड़े हाथ….

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर (Kareena Kapoor) और फिल्म अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के पुत्र तैमूर (Taimur) बीते दिनों गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़े दिखे। इस तस्वीर को करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से साझा किया था। तस्वीर साझा करने के बाद ही कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें आड़े हाथों लेने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना कपूर के बारे में कुछ ऐसा कह दिया। जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। करीना कपूर और सैफ अली खान अपने पुत्र तैमूर के कारण आये दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे होते हैं। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

करीना कपूर ने साझा की तस्वीर

बीते दिनों यानी 10 सितंबर को भारतवर्ष में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया था। गणेश चतुर्थी के अवसर पर करीना कपूर और उनके परिवार वाले भी इस त्यौहार को मना रहे थे। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया था। तस्वीर में करीना कपूर के पुत्र तैमूर और उनके पति सैफ अली खान दिख रहे हैं। सैफ अली खान और तैमूर दोनों ही हाथ जोड़कर गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने खड़े होकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

फैक्ट्स नाम के ट्विटर हैंडल ने साझा की तस्वीर

फैक्ट्स नाम के ट्विटर हैंडल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि “तैमूर कैंसिल्ड” तस्वीर में करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके पुत्र हैं। एक अन्य तस्वीर में कुछ स्क्रीमशॉट्स है। जिसमें करीना कपूर को जवाब देने वाले सोशल मीडिया यूजर्स हैं। जवाब में कई यूजर्स करीना को नसीहत देते देखे जा रहे हैं।

Also Read:- सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद खुद को नहीं संभाल पा रही शहनाज़…..

सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे जवाब

सोशल मीडिया पर तस्वीर आते ही ट्विटर यूजर्स करीना को जवाब देते देखे जा रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन से कह रहे हैं कि वह मु स्लिम बन गई है। इसीलिए उन्हें हिंदू देवी देवताओं के साथ फोटो साझा करने का कोई अधिकार नहीं है। हम आपके लिए कुछ ट्वीट्स लगा रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपको स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर किस कदर सोशल मीडिया यूजर्स करीना को नसीहत दे रहे हैं।

https://twitter.com/being_tabas/status/1436422357686513667?s=19

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles