23.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

Kumar Vishwas होंगे समाजवादी पार्टी में शामिल ! मुलायम सिंह ने कान में कही ये बात…!

डॉ कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishwas) एक बेहतरीन कवि के साथ ही साथ राजनीति के भी अच्छे जानकार हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए काम भी किया था लेकिन कुछ समय बाद वे आम आदमी पार्टी से बा हर आ गए थे। वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) होने हैं। चुनाव को लेकर अलग-अलग पार्टी के नेता तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच डॉ कुमार विश्वास को लेकर एक बहुत ही अहम खबर आ रही है। कुमार विश्वास फिर से राजनीति में आ सकते हैं। कुमार विश्वास किस पार्टी में शामिल हो सकते हैं? आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

मुलायम सिंह यादव ने दिया ऑफर

बीते मंगलवार को लखनऊ (Lucknow) में डॉक्टर रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) की पुस्तक राजनीति के उस पार का विमोचन हो रहा था। इसमें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) के साथ ही साथ उदय प्रताप सिंह शामिल हो रहे थे। मंच पर डॉक्टर उदय प्रताप सिंह ने ऐसी बात कही जिसे सुनने के बाद वहां बैठे सभी लोग ठहाके लगाने लगे। मुलायम सिंह यादव चाहते थे कि कुमार विश्वास समाजवादी पार्टी में शामिल हो। मुलायम सिंह यादव द्वारा जानकारी देने से पहले ही उदय प्रताप ने इसे लेकर मंच पर जानकारी दे दिया।

मुलायम सिंह यादव ने उदय प्रताप सिंह के कान में कही ये बात

उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap Singh) मंच पर लोगों से बातचीत करते हुए कहते हैं कि कुमार विश्वास एक बहुत अच्छे कवि हैं। कुमार विश्वास को देश दुनिया के लोग पहचानते हैं। मैं यह बताना चाहता हूं कि नेता जी ने मेरे कान में कहा था कि इन्हें समाजवादी पार्टी में शामिल क्यों नहीं करते। उदय प्रताप सिंह द्वारा इस तरह की बातें करने के बाद ही वहां मौजूद सभी लोग चटकारे लेने लगे। इसके बाद ही अखिलेश यादव कुमार विश्वास की ओर देखने लगते हैं।

Also Read:- किसानों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए सरकार देगी 1500 रुपए,ऐसे करें आवेदन…

लोगों ने कहा हम इसके समर्थन में है

उदय प्रताप सिंह द्वारा जानकारी देने के बाद ही पीछे बैठे कई लोग एक सुर में जवाब देते हुए कहते हैं कि हम इसके समर्थन में है। डॉक्टर कुमार विश्वास को भी समाजवादी पार्टी में आना चाहिए। हालांकि डॉ कुमार विश्वास ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वे पार्टी में शामिल होंगे या नहीं। आपको बता दें कि डॉ कुमार विश्वास अपनी कविताओं में समाजवादी पार्टी के साथ ही साथ सभी पार्टी को लेकर बातें करते रहते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर कुछ दिन काम भी किया था।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles