23.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

हिमंता बिस्वा सरमा ने कर दिया खेला कांग्रेस देखती रह गई…..

हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) समय-समय पर असम राज्य के लोगों के लिए कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं। जिससे असम के साथ-साथ भारत के अन्य लोगों को भी लाभ मिले। यही वजह है की हिमंता बिस्वा सरमा युवाओं के दिलों पर राज कर रहे हैं। जिस तरह से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं। उसी तरह हिमंता बिस्वा सरमा भी काम कर रहे हैं। उधर बंगल में ममता बनर्जी सीएम कुर्सी को पक्का करने की कोशिश में लगी है तो वहीं दूसरी ओर हिमंता बिस्वा सरमा खेला करते देखे जा रहे हैं। क्या है यह नया खेला? आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में हुए शामिल

हाल ही में कांग्रेस पार्टी के दो विधायक कांग्रेस का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कांग्रेस में सम्मान नहीं मिलता था और ना ही उनकी बातें मानी जाती थी। बस किसी भी तरह चुनाव में जीतने  के लिए कहा जाता था। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी लगातार उन्हें समर्थन दे रहे थे लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष उन्हें सम्मान देना नहीं चाहते थे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता की मौजूदगी में हुए बीजेपी में शामिल

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते समय प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता मौजूद थी। भावेश कलिता द्वारा दोनों कांग्रेसी विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया। इस बात की जानकारी खुद भारतीय जनता पार्टी के एक नेता द्वारा दी गई है। आपको बता दें कि इस समय देशभर के ज्यादातर नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रत्येक राज्य में सीटें अपने नाम करती जा रही है।

Also Read:- संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ को लेकर कह दिया….

1 अगस्त को कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में शामिल

1 अगस्त को असम कांग्रेस के दो बार के विधायक सुशांत बोरगोहेन भाजपा में शामिल हो गए। जबकि 21 जून को चार बार के कांग्रेस विधायक और असम के चाय बागान के प्रमुख नेता रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी छोड़ दी और भगवा और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। साफ हो चुका है कि जो नेता चार चार बार कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक बने थे। वह भी अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। यह कोई छोटी बात नहीं है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles