28.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ को लेकर कह दिया….

UP: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने वाले है। चुनाव से पहले ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। यूपी में सभी पार्टियों ने अपने अपने समीकरण बनाने शुरू कर दिए है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। चुनाव आते ही नेताओं की बयानबाजी शुरू हो जाती है। भाजपा (BJP) की स्तिथि यूपी (UP)  में काफी मजबूत लग रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  इन दिनों अन्य दलों के नेताओं के नि शाने पर है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने योगी आदित्यनाथ को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है। जो उन्हें नहीं देना चाहिए थे। इस तरह का बयान देना किसी भी नेता को शोभा नहीं देता है।

संजय सिंह भूले मर्यादा, निम्न स्तर की भाषा का किया प्रयोग

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है। जो पूरी तरह से अनुचित है। संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि उनसे कहिए मेरा एन काउंटर करवा दीजिए। आपको बता दें कि बीते दिनों राज्यसभा (Rajya Sabha) में ओबीसी संशोधन बिल (OBC Bill) पर चर्चा हुई। इस दौरान तमाम नेताओं ने अपनी बात रखी। संजय सिंह भी उन नेताओं में से एक थे। संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर आ रोप लगाया। ऐसा करते ही वह मर्यादा को भी भूल गए। उन्होंने बहुत ही निम्न स्तर की भाषा में योगी आदित्यनाथ पर आ रोप लगाया।

 

योगी आदित्यनाथ मेरा एन काउंटर करवा दे- संजय सिंह

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में ओबीसी संशोधन बिल (OBC Bill) को समर्थन दिया मगर भाजपा (BJP) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को जमकर घेरने का प्रयास किया। संजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ढोंग कर रही है। भाजपा को घेरने के चक्कर में वह संवैधानिक मर्यादा को भी भूल गए। उन्होंने कहा कि यूपी में उन पर 15 वां मामला दर्ज किया गया है। आगे संजय सिंह ने कहा यूपी सरकार ने उन्हें गैं गस्टर बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। राज्यसभा में संजय सिंह ने जिस भाषा का प्रयोग किया। वह पूरी तरह से अनुचित है।

Also Read:- पंजाब में भाजपा को मिलेगा नया कैप्टन!

संजय सिंह को मिला जवाब

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को उसी भाषा में अच्छा जवाब भी दिया गया। संजय सिंह को इस बात से अवगत कराया गया कि यूपी में कानून का पालन न करने वालों को बिल्कुल भी छोड़ा नहीं जाएगा। कानून का पालन न करने वालों पर पुलिस उचित कदम उठाएंगी। योगी आदित्यनाथ की सरकार में सिर्फ और सिर्फ कानून का ही राज चलेगा।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles