26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

भाजपा ने इन पांच लोगों को सौंपी ब ड़ी जिम्मेदारी…

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और अध्यक्ष जेपी नड्डा (J P Nadda)  ने एक बहुत ही अहम निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद ही कई लोग भारतीय जनता पार्टी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बधाई भी दे रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी टीम में पांच अन्य लोगों को शामिल कर लिया है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आखिर वह कौन-कौन है जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने बहुत ही अहम पद दिया है। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

विनोद तावड़े बने बीजेपी के महासचिव

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के एक अहम नेता विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को भारतीय जनता पार्टी का महासचिव का पद दिया है। इसके साथ ही साथ बिहार (Bihar) के ऋतुराज सिन्हा (Rituraj Sinha) और झारखंड (Jharkhand) की आशा लाकड़ा (Aasha Lakara) को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। एएनआई द्वारा जानकारी देने के बाद ही भारतीय जनता पार्टी के कई नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं।

शहजाद पूनावाला और भारती घोष बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) की भारती घोष और कांग्रेस (Congress) पार्टी के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। शहजाद पूनावाला राजनीति की अच्छी पक ड़ रखते हैं। वे समय-समय पर देश-दुनिया में चल रहे मुद्दों पर अपनी राय मुखर रूप से देते रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं शहजाद पूनावाला कांग्रेस तथा अन्य पार्टी के नेताओं को आईना भी दिखाने का काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अरुण सिंह (Aruna Singh) की ओर से अधिकारिक रूप से बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।

Also Read :- जाने कृषि कानून वापस कर PM मोदी ने कैसे खेला मास्टरस्ट्रोक, भाजपा को होगा ये फायदा…

समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट कर दी जानकारी

विनोद तावड़े अभी तक जेपी नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। हरियाणा का प्रभाव भी विनोद तावड़े ही संभाल रहे थे। समाचार एजेंसी ANI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि अब विनोद तावड़े को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और ऋतुराज सिन्हा और आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles