IPL 2025: 100 करोड़ कमाकर भी नहीं चमका बल्ला, क्या ग्लेन मैक्सवेल हैं ‘सबसे बड़ा फ्रॉड’?
ग्लेन मैक्सवेल – नाम बड़ा, पर खेल छोटा! आईपीएल के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा खिलाड़ी हो जिसने करोड़ों की कमाई की हो, लेकिन प्रदर्शन में हर बार फ्लॉप शो दिया हो। IPL 2025 में भी कहानी कुछ अलग नहीं है।
Also Read This:- इंस्टाग्राम स्टार रवीना ने प्रेमी संग मिलकर पति की गला घोंटकर की हत्या.!
4.25 करोड़ में बिके, 41 रन से काम चलाया!
इस बार पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को 4.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उम्मीद थी कि पुराने दिन लौटेंगे, लेकिन 6 मैचों में सिर्फ 41 रन! औसत मात्र 8.2, स्ट्राइक रेट 100 – यानी न रन, न रोमांच।
6 मैच, 5 पारियां, सिर्फ 1 बार 30 रन पार। बाकी पारियों में कुल 11 रन!
Also Read This:-
नाम बदलकर ‘रईस’ मंदिर में शादी करने पहुंचा,तभी हो गया कांड..
पिछले सीजन भी रहे थे फ्लॉप
2024 में RCB ने 11 करोड़ की मोटी रकम दी, बदले में मिले 10 मैचों में सिर्फ 52 रन। औसत था 5.78 – किसी भी ऑलराउंडर के लिए शर्मनाक आंकड़ा।
2024 + 2025 = 16 मैच, 93 रन। यानी IPL में अब ‘मैक्सवेल’ नहीं, ‘मिसफेल’ कहने का समय आ गया है?
IPL 2025: 100 करोड़ की सैलरी, पर परफॉर्मेंस कौड़ियों के बराबर
ग्लेन मैक्सवेल 2012 से अब तक ₹100 करोड़ 64 लाख से ज्यादा की सैलरी ले चुके हैं। 13 साल में प्रदर्शन देखकर यही कहा जा सकता है – “नाम IPL का बड़ा सितारा, पर खेल पूरी तरह बेजार!”
साल | रन | मैच | औसत |
---|---|---|---|
2025 | 41 | 6 | 8.2 |
2024 | 52 | 10 | 5.78 |
2020 | 108 | 13 | 15 |
2018 | 169 | 12 | 14.08 |
2016 | 179 | 11 | 16.27 |
2015 | 145 | 11 | 13.18 |
डक किंग भी बन चुके हैं मैक्सवेल
मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ (Zero) पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी टॉप पर हैं। यानी करोड़ों की कीमत, लेकिन शून्य का योगदान!

IPL 2025 एक्सपर्ट भी हार गए उम्मीद
न्यूजीलैंड के दिग्गज कमेंटेटर साइमन डूल तक बोले –
“मैक्सवेल को बहुत मौके मिल चुके हैं, लेकिन अब उनकी जगह किसी युवा को देना ज्यादा समझदारी होगी।“
क्या मैक्सवेल को IPL से बाहर कर देना चाहिए?
फैंस सोशल मीडिया पर कह रहे हैं –
“इतने पैसे लेकर भी परफॉर्म नहीं कर पा रहे, ये तो सबसे बड़ा IPL फ्रॉड है!”
IPL 2025 निष्कर्ष:
आईपीएल की नीलामी में हर साल ग्लेन मैक्सवेल पर करोड़ों की बारिश होती है, लेकिन बल्ले से वो सिर्फ निराशा ही दे पाते हैं। अब वक्त है कि फ्रेंचाइजियां भावनाओं से नहीं, फॉर्म और फैक्ट्स से फैसले लें।