26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

सोये हुए भाग्य को चमकाने के लिए घर की इस दिशा में स्तापित करे कामधेनु गाय मूर्ति !

अक्सर देखा जाता है की व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और कही न कही इसकी वजह घर का वास्तु होता है। अगर घर का वास्तु ठीक न हो तो ये परेशानियों का कारण भी बन जाता है। जब भी हम घर बनवाते है, तो हम उसके इंटीरियर, घर का डिज़ाइन से लेकर घर में रखी हर एक चीज़ का सम्बन्ध कहीं न कहीं वास्तु से होता है।

कामधेनु

Read more: छठ पूजा ने तोड़ी धर्म की दिवार, ये मुस्लिम महिलाएं भी करती है व्रत…

वास्तु नियमों का ध्यान रखना ज़रूरी !

लोग अपने घर को आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की चीजों का प्रयोग करते हैं। लेकिन इन वस्तुओं को अपने घर में रखने या लगाने से पहले वास्तु के नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इनमें से कई चीजों को काफी शुभ माना जाता है। इन चीजों में कामधेनु गाय की मूर्ति भी शामिल है।

ये है घर में कामधेनु गाय की मूर्ति लगाने के फायदे !

  • वास्तु के अनुसार घर में कामधेनु गाय की मूर्ति लगाना काफी शुभ माना जाता है। घर में सही दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से सुख, समृद्धि और वैभव आता है। परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
  • अगर आपके घर में पहले से ही कामधेनु गाय की मूर्ति है या खरीदकर लाने की सोच रहे हैं तो इसे ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में लगाएं। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति लगाने से लाभ की प्राप्ति होती है।
  • कामधेनु गाय की मूर्ति को पूजा घर या पूजा वाले स्थान पर भी स्थापित किया जा सकता है। वहीं इस मूर्ति को घर के मुख्य दरवाजे पर भी लगाया जा सकता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • कामधेनु गाय की मूर्ति किसी भी धातु में लगाई जा सकती है। अगर आप धातु की मूर्ति नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप इनकी फोटो भी लगा सकते हैं। माना जाता है कि कामधेनु गाय में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और देवी सरस्वती के गुण मौजूद होते हैं।

 

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles