23.2 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

मुनव्वर फ़ारूक़ी के समर्थन में उतरे राहुल गांधी और स्वरा भास्कर!

भारतीय कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) एक बार फिर चर्चा में है। मुनव्वर फारुकी को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ता लगातार हिंदू देवी देवताओं को लेकर कॉमेडी करने से मना कर रहे थे। इसी वजह से मुनव्वर फारुकी अपना शो नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बीते लगभग अपने 12 शो को कैं सिल किया था। हाल ही में बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) द्वारा उन्हें पत्र लिखकर अपना कॉमेडी शो निरस्त करने के लिए कहा था। इस मामले के बाद ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट लिखा है। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

मुनव्वर फारूकी ने क्या कहा

बीते दिनों मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लोगों को जानकारी देते हैं कि उनके बेंगलुरु वाले शो को कैं सिल कर दिया गया है। साथ ही साथ उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी एक ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि मेरे साथ न्याय नहीं हो रहा है। गुड बाय। इस ट्वीट के बाद ही कई लोग मुनव्वर फारूकी के समर्थन में आ रहे हैं। मुनव्वर फारुकी के चाहने वाले लोग उनके समर्थन में टि्वटर ट्रेंड तक चला रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और कांग्रेस (Congress) पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी ट्वीट किया है।

मुनव्वर फारूकी के समर्थन में उतरे राहुल गांधी

जैसा कि आपको पता है कि कांग्रेस (Congress)के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश दुनिया में चल रहे मुद्दों को लेकर अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट करते रहते हैं। अब मुनव्वर फारुकी को लेकर भी कांग्रेस पार्टी के नेता राजनीति करते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी भी मुनव्वर फारूकी के समर्थन में अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट करते हैं। राहुल गांधी ने मुनव्वर फारूकी के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा है कि नफ रत सफल नहीं होगा आप विश्वास रखिए। लोगों को पीछे नहीं होना चाहिए। रुकना नहीं है।

Also Read:-  मुनव्वर फारुकी के शो को लेकर पुलिस ने किया ये काम….

स्वरा भास्कर ने मुनव्वर फारूकी को लेकर क्या कहा

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने भी मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को लेकर एक बहुत ही अहम बयान दिया है। अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से स्वरा भास्कर मुनव्वर फारूकी का समर्थन करती नजर आ रही है। स्वरा भास्कर ट्वीट करते हुए लिखती है कि हम ऐसे सोसाइटी में रहते हैं। जहां कुछ लोगों के साथ अच्छा नहीं होता। स्वरा भास्कर द्वारा ट्वीट करने के बाद ही कई लोग उन्हें जवाब देते नजर आ रहे हैं। हम आपके लिए कुछ ट्वीट्स संलग्न कर रहे हैं। जिसे देखने के बाद आप सहमत हो जाएंगे कि किस तरह से लोग स्वरा भास्कर को जवाब दे रहे हैं।

https://twitter.com/sanghiii_/status/1464861358227218435?t=byXkxOO402F4IbVMZ_RxsA&s=19

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles