25.2 C
New York
Friday, July 26, 2024

Buy now

पहले प्रति बंध, फिर केंद्र की गाइडलाइन और अब LG दे इजाजत

दिल्ली में छठ पूजा पर DDMA के माध्यम से रोक लगाने के बाद केजरीवाल सरकार के खिला फ वि रोध तेज हो गया था। इस मुद्दे पर बीजेपी के लगातार हम ले के जवाब में सिसोदिया द्वारा बॉल केंद्र के पाले में डालने की नाकाम कोशिश की गई थी तो वहीं अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद मैदान में उतर आए हैं। CM केजरीवाल ने राजधानी में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा की मंजूरी के लिए उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल को पत्र लिखा है।

एलजी को लिखे पत्र में सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में पिछले तीन महीनों से को रोना सं क्रमण नियंत्रण में है। इसलिए को रोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखते हुए छठ पूजा मनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से सटे अन्य राज्यों में भी नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए उचित प्रतिबंधों के साथ छठ पूजा मनाने की अनुमति दी गई है।

दिल्ली के लोगों और बीजेपी के हम लों के मद्देनजर केजरीवाल ने एलजी अनिल बैजल से अपील की है कि जल्द से जल्द DDMA की बैठक बुलाकर छठ पूजा के लिए मंजूरी दिया जाए। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से एलजी अनिल बैजल से कहा है कि दिल्ली के लोग बड़ी आस्था से छठ पूजा का पर्व हर साल मनाते हैं। यह त्योहार हमारी वैदिक आर्य संस्कृति का अहम हिस्सा है। छठ पूजा पर सूर्य देव और छठी मइया की पूजा करने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य समृद्धि और सुखों का लाभ होता है।

लोगों ने किया मुख्यमंत्री हाउस का घे राव

पत्र देखकर ऐसा लग रहा होगा जैसे इसके पहले प्रति बन्ध किसी और ने लगाया था लेकिन ऐसा नहीं है। हालाँकि पिछली बार को रोना के चलते दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पर्व का आयोजन नहीं किया गया था। तो वहीं इस साल ईद सहित कई आयोजनों की अनुमति दी गई जबकि उस समय को रोना के मामले ज़्यादा थे। लेकिन छठ के मामले में इस साल भी दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने को रोना की आड़ लेते हुए आदेश जारी कर सार्वजनिक जगहों पर छठ पर्व के आयोजन पर रोक लगा दी है। जिसे लेकर दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को घे रना शुरू कर दिया था। यहाँ तक की बीजेपी ने ईद पर अनुमति का हवा ला देते हुए मुख्यमंत्री हाउस का घे राव करने की भी कोशिश की थी।

वहीं तीन दिन पहले 12 अक्टूबर, 2021 को छठ पूजा पर प्रति बंध को राजनीतिक मुद्दा बनते देखकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर गेंद केंद्र के पाले में डालने की कोशिश की थी, ताकि इस मुद्दे पर भाजपा के हम ले को कुंद किया जा सके। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने फै सले की जिम्मेदारी सौंपते हुए गेंद वापस दिल्ली सरकार के पाले में डाल दी है। बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र भेजकर पर्व को मनाने की अनुमति और इसके संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने की माँग की थी।

डिप्टी सीएम का कहना था कि छठ पूजा उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मनाए जाने वाला ऐतिहासिक पर्व है। यह पूर्वांचल समाज के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक त्योहार है। पूर्वांचल समाज के लोग इस पर्व को मनाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

केंद्र ने साफ किया अपना रुख

तो वहीं छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार और भाजपा के बीच मचे राजनीतिक घमा सान के बीच केंद्र ने यह साफ कर दिया था कि इसके लिए अलग से दिशा निर्देश जारी करने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के लिए पहले से पूरे देश के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) मौजूद है और दिल्ली सरकार को उसी के अनुरूप फै सला लेना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना ठीक नहीं है। उनके अनुसार राष्ट्रीय स्तर का एक एसओपी केंद्र की ओर से जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी राज्य अपने-अपने यहाँ सं क्रमण की स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर त्योहारों के लिए दिशानिर्देश जारी कर रहे हैं। दिल्ली सरकार भी उसी के अनुरूप फै सला ले सकती है।

Also Read : ईद पर छूट, शराब के ठेके भी खुल गए, फिर भी छठ पर प्रति बंध क्यूँ..?

मनोज तिवारी ने कसा केजरीवाल पर तंज़

तो वहीं आज केजरीवाल के पत्र पर दिल्ली बीजेपी के मनोज तिवारी ने भी ट्वीट किया है, “जय छठी मैया… आस्था के आगे जिद टू टी… जितनी कहानी आज चिट्ठी में लिखे हो दिल्ली के मुख्यमंत्री जी.. ये सब प्रति बंध लगाते याद नही था क्या? ख़ैर देर आए दुरुस्त आए… चलो मिल कर छठ मनाए… छठी मैया की जय।”

दरअसल, यह पूरा मामला तब गरमाया जब दिल्ली सरकार ने खुले में छठ के आयोजन पर प्रति बन्ध लगा दिया। दिल्ली बीजेपी ने छठ आयोजन की मनाही का वि रोध करते हुए दिल्ली सरकार को चेता वनी दी थी कि अगर अनुमति नहीं मिली तो उसके बावजूद भी छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा। बीजेपी की दलील थी कि अगर पूरी दिल्ली को अनलॉक किया जा सकता है और सभी तरह की एक्टिविटी को अनुमति दे दी गई है तो छठ के आयोजन पर मनाही किस बात को लेकर है।

बता दें कि राजधानी में छठ पूजा पर बै न हटाने की मॉँग करते हुए मनोज तिवारी के नेतृत्‍व में भाजपा नेताओं के एक समूह ने मंगलवार (12 अक्टूबर, 2021) को सीएम हाउस के पास प्र दर्शन किया। इस दौरान दिल्‍ली पुलिस ने सीएम हाउस के चारों ओर बैरिकेडिंग की थी। इसका मकसद प्र दर्शनकारियों को सीएम हाउस तक पहुँचने से रोकना था। छठ पूजा पर बै न के खिला फ मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रद र्शन के दौरान उन्‍हें चो टें भी आईं थी।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles