16.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

CM योगी ने कहा पहले “अब्बा जान” कहने वाले ही हज़म कर जाते थे राशन, लेकिन अब…..

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जनता के बीच जाकर लोगों से जन समर्थन मांग रहे हैं। जैसा कि आपको पता है कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में ज्यादातर पार्टी लग गई है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ अन्य पार्टियां छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है।  कांग्रेस पार्टी (Congress) की बात करें तो कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर रहे  है। तो वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हनुमान मंदिर का दर्शन कर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। इसी बीच योगी आदित्यनाथ ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद आप भी उनका समर्थन करने लगेंगे। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

अखिलेश यादव की सरकार में जनता नहीं थी खुश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दिनों संत कबीर नगर और कुशीनगर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने गए थे। इस मौके पर उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही साथ उन्होंने वहां के लोगों से भी बातचीत की। बातचीत के दौरान ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेने की कोशिश की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की जनता खुश नहीं थी।

अब्बा जान के करीबी राशन हजम कर जाते थे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते समय कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में गरीबों को राशन नहीं मिलता था। वर्तमान समय में गरीबों को राशन मिल रहा है। सीएम ने कहा कि साल 2017 से पहले राशन इसलिए नहीं मिलता था क्योंकि तब “अब्बा जान” कहने वाले ही सारा राशन हजम कर जाते थे। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोई भी गरीबों का राशन हजम नहीं कर सकता। अगर कोई गरीबों का राशन हजम करेगा तो वह हवालात की हवा खा सकता है।

Also Read:- जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है गुजरात के नए CM भूपेंद्र पटेल…..

समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट कर दी जानकारी

समाचार एजेंसी ANI ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा “आज गरीबों को राशन मिल रहा है, ये राशन क्या 2017 के पहले भी मिलता था? 2017 के पहले राशन नहीं मिलता। क्योंकि तब अब्बा जान कहने वाले ही राशन हज़म कर जाते थे। आज इन गरीबों का राशन कोई हज़म नहीं कर सकता। अगर हज़म करेगा तो वो जेल जाएगा।” इस वीडियो में आप सीधे तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles