17.2 C
New York
Tuesday, April 30, 2024

Buy now

आखिर क्यों विद्युत जामवाल ने इनसे चोरी छुपे कर ली सगाई !

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) बीते कुछ दिनों पहले सुर्खियों में थे। क्योंकि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से लाइव वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बारे में कुछ ऐसी बातें साझा की थी। जिनके बारे में शायद ही आपको पहले से पता है। हाल ही में विद्युत जामवाल ने अपनी सगाई की जानकारी दी है। विद्युत जामवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल कर सगाई की तस्वीरें चर्चा करते हुए जानकारी दी है कि अब उन्होंने सगाई कर ली है। आइए आपको बताते हैं कि आखिरकार विद्युत जामवाल ने किसके साथ सगाई की है। जामवाल की तस्वीर को क्यों लोग कर रहे हैं खूब पसंद।

विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी के साथ की सगाई

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी के साथ रिश्ते को लेकर जानकारी दी है। विद्युत जामवाल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए नंदिता के साथ सगाई करने की जानकारी दी है। मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार विद्युत जामवाल ने नंदिता के साथ बीते 1 सितंबर को ही सगाई कर ली थी लेकिन सगाई की जानकारी उन्होंने बीते 9 सितंबर को दी है।

विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर ने तस्वीरें साझा कर दी जानकारी

फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए सगाई की जानकारी दी है। विद्युत जामवाल तस्वीर साझा करते हुए लिखते हैं कि “कमांडो की तरह सगाई किया 1/9/2021 को” तो वहीं दूसरी तरफ डिजाइनर नंदिता मेहतानी ने भी कुछ तस्वीरें साझा की है। नंदिता मेहतानी ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि “उन्हें ज्यादा देर तक नहीं लटका सकती थी इसलिए हां बोल दिया।”

Vidhyuth Jamwal

Also Read:- शाहरुख़ खान को नहीं मिल रहा फिल्मों में काम, अक्षय कुमार, अजय देवगन एक के बाद एक आ रहे फिल्मों में नजर

कई वर्षों से थे रिलेशनशिप में

फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी बीते कई वर्षों से रिलेशनशिप में थे। मीडिया द्वारा मिली खबरों के अनुसार वे दोनों कई बार पार्टीज में देखे गए थे। लेकिन सगाई से पहले उन्होंने कभी भी आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि वह दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब यह साफ हो चुका है कि नंदिता मेहतानी और विद्युत जामवाल एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फिलहाल अब दोनों सगाई कर चुके हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles