23.2 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है गुजरात के नए CM भूपेंद्र पटेल…..

Gujrat: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) के बाद अब भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) मुख्यमंत्री बनेंगे। भूपेंद्र पटेल वर्ष 2017 में घाटलोदिया सीट से चुनाव में उतरे थे। इस चुनाव में भूपेंद्र पटेल को एकतरफा वोट मिले थे। भूपेंद्र पटेल इससे पहले अहमदाबाद नगर निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष थे। मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार भूपेंद्र पटेल RSS के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) के साथ भी भूपेंद्र पटेल की अच्छी तरह से बातचीत है। सिर्फ इतना ही नहीं भूपेंद्र पटेल गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) के करीबी भी बताए जा रहे हैं। आइए आपको भूपेंद्र पटेल की संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

इतनी संपत्ति के मालिक है भूपेंद्र पटेल

साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेंद्र पटेल ने अपनी संपत्ति का विवरण चुनाव आयोग को दिया था। सन 2017 के हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 5 करोड़ 19 लाख 58 हजार 735 रुपए की संपत्ति थी। वहीं दूसरी तरफ अगर कर्ज की बात करें तो भूपेंद्र पटेल के ऊपर 69,55707 रुपए का कर्ज भी है। राजनीति में आने से पहले भूपेंद्र पटेल एक छोटा सा बिजनेस करते थे। जिसमें उन्होंने अच्छा खासा पैसा कमाया था। इसके बाद ही भूपेंद्र पटेल राजनीति में शामिल हो गए।

i20 में सफर करते हैं भूपेंद्र पटेल

अगर भूपेंद्र पटेल की चल अचल संपत्ति की बात करें तो साल 2017 में भूपेंद्र पटेल के पास लगभग 1 लाख 39 हजार 356 रुपए नगद थे। वहीं दूसरी तरफ उनके बैंक खातों की बात करें तो बैंक में 1 लाख 15 हजार 431 रुपए थे। भूपेंद्र पटेल और उनके परिवार की संपत्ति को एक साथ जोड़ कर देखा जाए तो उनके बैंक में कुल जमा राशि 2 लाख 59 हजार 757 रुपए था। साल 2017 में भूपेंद्र पटेल के नाम पर एक i20 कार थी। इस कार की कीमत 7 लाख 29 हजार रुपए है।

Also Read:- डोनाल्ड ट्रम्प ने मार्क जुकरबर्ग के लिए कह दी ये बात

9 लाख का लोन है भूपेंद्र पटेल के नाम

भूपेंद्र पटेल के पास कुल 2 करोड़ 70 लाख और 20 हजार की संपत्ति थी। इस संपत्ति में उनके पत्नी के नाम एक प्लॉट था। साथ ही कुछ ज्वैलरी। एक बिल्डिंग भूपेंद्र पटेल के बच्चों के नाम है। इस बिल्डिंग की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। इसमें से उनके पास 4 रेजिडेंशियल बिल्डिंग भी थीं, जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ 81 लाख 20 हजार रुपए थी। भूपेंद्र पटेल ने LIC ऑफ इंडिया से 9 लाख 18 हजार 715 रुपए का पर्सनल लोन लिया हुआ था।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles