15.5 C
New York
Sunday, May 19, 2024

Buy now

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का ऐलान कहा महाराष्ट्र में मार्च तक बन जाएगी भाजपा सरकार !

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में एक बार फिर फेरबदल होने जा रहा है। कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि महाराष्ट्र में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बन सकती है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों कुछ लोग यह बातें कर रहे हैं कि महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। साथ ही साथ हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि एनसीपी पार्टी के मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) इन दिनों दिल्ली में क्या कर रहे हैं? आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा बीजेपी की बनेगी सरकार

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने कहा है कि मार्च तक महाराष्ट्र में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन जाएगी। इसी बीच एनसीपी (NCP) पार्टी के मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) और उनके कुछ नेता दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात कर रहे हैं। इस मुलाकात के कई मायने हो सकते हैं। NCP के मुखिया शरद पवार के खास प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) भी उनके साथ हैं। इस तरह की भी खबरें आ रही है कि अब देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) जल्दी ही दिल्ली पहुंचने वाले हैं।

देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे दिल्ली

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मुंबई से दिल्ली की ओर रवाना हो चुके हैं। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील (Chandrakant Patil) पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ बैठक की है। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस को भी शामिल होना था लेकिन वे दिल्ली नहीं पहुंचे थे। राजनीति के जानकार यह भी कयास लगा रहे हैं कि शरद पवार अगले राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर सकते हैं।

Also Read:- TMC में शामिल होंगे सुब्रमण्यम स्वामी ! मुलाकात के बाद ममता को बताया जे.पी और राजीव गांधी के समान !

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अस्पताल में हैं भ र्ती

एक तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) अस्पताल में भ र्ती है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता महाराष्ट्र में सरकार बनाने की यो जना बना रहे हैं। उनके गले की सर्ज री हुई है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शरद पवार को राष्ट्रपति बनाने का निर्णय ले सकते हैं। आपको बताते चलें कि वर्तमान समय के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल साल 2022 में जुलाई के महीने में समा प्त हो रहा है। इस तरह भाजपा, एनसीपी को अपने पाले में ला सकती है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles