17.6 C
New York
Saturday, September 7, 2024

Buy now

यूपी चुनाव से पहले आई ADR की रिपोर्ट…..

स्वतंत्रता के बाद लगभग 70 वर्षों तक भारत (India) में राज करने वाली पार्टी अब बैकफुट पर जाती दिख रही है। साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद साल 2019 में फिर से कांग्रेस (Congress) स त्ता से बाहर ही रही। वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी न सिर्फ वोट के जरिए सीटें हासिल करने की कोशिश कर रही है। बल्कि वह अपने नेताओं को पार्टी में बनाये रखने के लिए भी  बहुत ज्यादा मेहनत कर रही है। एक-एक कर कांग्रेस पार्टी के कई नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। आखिर ADR की रिपोर्ट क्या कहती है? आइए आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं।

222 नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा

अगर आप कांग्रेस पार्टी की स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि साल 2014 के बाद से सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहा है। बीते गुरुवार को ADR की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने कुल 222 नेताओं को खोया है। साल 2014 से 2021 के बीच कांग्रेस पार्टी के 177 सांसद तथा विधायक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। असोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच ने इन उम्मीदवारों के चुनावी नामांकन पत्र के आधार पर आंकड़ों को जारी किया है।

111 नेताओं ने भाजपा को कहा अलविदा

भारतीय जनता पार्टी ने बीते कुछ सालों में अपने कई नेताओं को खोया है। ADR द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ सालों में भारतीय जनता पार्टी से कुल 111 नेताओं ने बीजेपी का दामन छोड़ा है। इतने नेताओं के जाने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी लगातार सरकार में बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के साथ 243 उम्मीदवार जुड़े हैं। जिसमें 173 सांसद और विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी से कुल 399 नेताओं ने अन्य पार्टी का दामन थाम लिया है।

Also Read:- यूपी के पूर्व राज्यपाल की फिसली जुवान, देशद्रोह का मामला दर्ज…..

बीजेपी के लिए राह आसान

जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के नेता अन्य दलों का दामन थाम रहे हैं। अगर इसी तरह चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी में सिर्फ सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी रह जाएंगे। क्योंकि सारी दुनिया जानती है कि कांग्रेस पार्टी में एक ही परिवार की चलती है। चाहे वह स्वतंत्रता के बाद का समय हो या फिर स्वतंत्रता के पहले का समय। भारतीय जनता पार्टी किस तरह से लगातार कई राज्यों में अपनी सरकार बनाती दिख रही है। अगर इसी तरह चलता रहा तो भारतीय जनता पार्टी आगे भी कई सालों तक सरकार में बनी रहेगी।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles