Delhi News

Delhi News: छठ पूजा की तैयारी के बीच यमुना नदी के प्रदूषित होने को लेकर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरा है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यमुना नदी का हाल बेहाल है। उन्होंने कहा कि नाले का पानी यमुना नदी में जाता है। साफ़-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। साडी गंदगी यमुना नदी में जाती है। इस वजह से से यमुना नदी प्रदूषित हो रही है। मीनाक्षी लेखी दिल्ली के CM पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि दिल्ली के मालिक अपने शीशमहल से बाहर निकलते तो उन्हें इस बात की खबर होती।

Delhi News: यमुना की सफाई की कोई योजना नहीं

छठ पूजा और यमुना नदी पर पूछे गए सवाल पर मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि यमुना के साफ़-सफाई को लेकर दिल्ली सरकार के पास कोई योजना नहीं है। सारा कचरा युमना में बहता है। सेप्टिक टैंक का कोई समाधान नहीं, नदी की गंदगी को लेकर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय का बयान

इसके विपरीत मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि, रोशनी की व्यवस्था करने और सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए हरेक वार्ड को 40,000 रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरों की रोकथाम के लिए एमसीडी ने छठ घाट के आसपास फॉगिंग की है। छठ घाटों के आसपास पार्किंग की सुविधा दी जा रही है। छठ पूजा से पहले पार्कों और घाटों में सफाई अभियान चलाया गया है। शैली ओबेरॉय ने कहा है कि दिल्ली में 1000 छठ घाटों का​ निर्माण कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें: UP News: हलाल सर्टिफिकेशन देने वाली कंपनियों पर योगी सरकार का चला चाबुक, यूपी में ऐसे प्रोडक्ट पर बैन

 

By O News