28.6 C
New York
Friday, July 26, 2024

Buy now

UP News: हलाल सर्टिफिकेशन देने वाली कंपनियों पर योगी सरकार का चला चाबुक, यूपी में ऐसे प्रोडक्ट पर बैन

UP News: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन वाले सभी प्रोडक्ट पर बैन लगा सकती है। बता दें कि यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन के धंधे पर कार्रवाई शुरू की जा रही है। यूपी सरकार हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों पर प्रतिबंध लगा सकती है। अब इस मामले में लखनऊ कमिश्नरेट में FIR भी दर्ज करा दी गई है।

UP News: क्या है पूरा मामला

यूपी सरकार इस मामले में सख्त एक्शन लेती दिखाई दे रही है। कई कंपनियों के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई जा चुकी है। FIR के मुताबिक हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुम्बई, जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुम्बई आदि जैसी कई ऐसी कंपनियां है जो एक धर्म विशेष के ग्राहकों को मजहब के नाम पर कुछ उत्पादों पर हलाल सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी बिक्री को बढ़ाने का अवैध धंधा चल रही है।

जबकि इन कंपनियों के पास किसी उत्पाद को किसी भी तरह का प्रमाण पत्र देने का कोई अधिकार नहीं है। शिकायतकर्ता ने अपनी बयान में कहा है कि यह कंपनियां अवैध धंधा चल रही है। जो लोग इन कंपनियों से हलाल प्रमाण पत्र नहीं लेते उनके उत्पाद की बिक्री को घटाने का प्रयास किया जाता है। आश्चर्य की बात है कि तेल, साबुन, टूथपेस्ट आदि जैसे प्रोडक्ट्स पर भी हलाल प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। जबकि इन उत्पादों को ऐसे किसी प्रमाण पत्र की कोई आवश्यकता नहीं होती है।

UP News: क्या है हलाल सर्टिफिकेशन

हलाल सर्टिफिकेशन का मुद्दा सामने आने के बाद लोगों के मन में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हलाल होता क्या है? जानकारों के अनुसार हलाल और हराम दो शब्द है। इस्लामी धर्मशास्त्र में जिन बातों या जिन चीजों को हराम बताया जाता है उसे करने की मनाही होती है। वहीं जो चीज कर सकते हैं उसे हलाल बताया जाता है।

बता दें कि हलाल खाने पीने की चीजों को बनाने की प्रक्रिया और जानवरों के वध पर लागू होता है। हलाल सर्टिफिकेट देने वाली कंपनियां यह दवा करती है कि जिन पर हलाल सर्टिफिकेट का मुहर है वह उत्पाद इस्लामी मान्यताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। जबकि कोई भी सरकारी संस्था इस तरह का कोई सर्टिफिकेशन नहीं करती।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने दिया Mohammad Sami को बड़ा तोहफा, वर्ल्ड कप से पहले किया यह ऐलान

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles