Hair Care Tips: पॉल्यूशन और असंतुलित लाइफस्टाइल का असर हमारे बालों पर भी साफ दिखाई देता है। आज कल सफेद बालों की परेशानी से काफी लोग जूझ रहे हैं। लोग अपने सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। बालों के सफेद होने के कई कारण है। यदि आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं तो आज का यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे जिससे आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
Hair Care Tips: सफेद बालों के लिए यह घरेलू नुस्खा है उपयोगी
कलौंजी (Klonji) का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय घर में होता है। भारत के हर सामान्य घर में कलौंजी आपको मिल जाएगा। रसोई में इस्तेमाल होने वाले कलौंजी के कई फायदे हैं। आपको बता दें कि कलौंजी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। कलौंजी का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित रखता है। इतना ही नहीं यह वजन घटाने में भी उपयोगी है। इतने सारे फायदे के अलावा कलौंजी का इस्तमाल आप अपने बालों के लिए भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि कलौंजी सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला कर सकता है।
कलौंजी (Klonji) कैसे हैं सफेद बालों को काला करने में उपयोगी
हमारे बालों में फॉलिकल मेलेनिन नामक कलर सेल्स पाए जाते हैं। जो की बालों को काला रखने में मदद करते हैं। यह सेल्स बढ़ती उम्र के साथ कम होने लगते हैं और इस वजह से हमारे बाल सफेद होने लगते हैं। एक स्टडी के मुताबिक कलौंजी का तेल मेलेनिन के नुकसान को कम करता है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल लंबे समय तक काले रह सकते हैं। हालांकि सफेद बालों को काला करना संभव नहीं है। लेकिन यदि आप कलौंजी का इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं। तो सफेद बालों को आने से काफी समय के लिए रोका जा सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल
रोज बालों में कलौंजी (का तेल लगाना आपके बालों को काफी फायदा पहुंचाएगा। इसके लिए कलौंजी के बीजों को नारियल तेल के साथ गर्म कर लें। ठंडा होने के बाद तेल को छान लें और अपने बालों के स्कैल्प पर अच्छी तरीके से मसाज करें। 1 घंटे के बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें। इससे आपको काफी फायदा होगा। आप कलौंजी और मेहंदी का पेस्ट बनाकर भी अपने बालों में लगा सकते हैं। यह आपके बालों को लंबे समय तक काला रखेगा।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने दिया Mohammad Sami को बड़ा तोहफा, वर्ल्ड कप से पहले किया यह ऐलान