Kartarpur Sahib

Kartarpur Sahib: पाकिस्तान के गुरुद्वारे में पार्टी का मामला चर्चा में है। पाकिस्तान की परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद अबू बकर आफताब कुरेशी ने एक पार्टी दी। यह पार्टी पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से 20 फुट की दूरी पर आयोजित की गई थी। खबर है कि इस पार्टी में मांस और मदिरा का भी सेवन किया गया। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की वीडियो वायरल होने के बाद सिख समुदाय के बीच रोष है।

खबर की माने तो 18 नवंबर को यहां पर पार्टी शुरू हुई। इस पार्टी में पाकिस्तान के जिला नारोवाल के डीसी मोहम्मद शाहरुख, पुलिस अधिकारियों समेत विभिन्न समुदाय के 80 से अधिक लोगों ने शिरकत की। खबर है कि इस पार्टी में शराब और मांस का सेवन भी किया गया। पार्टी में कई अधिकारी नशे में झूमते नजर आए। इस खबर के बाद से भारतीय सिख समुदायों में भी काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है।

भाजपा नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया साइट एक्सपर्ट एक पोस्ट करते हुए कहा कि, करतारपुर गुरुद्वारा प्रशासन ने करतारपुर शाही परिसर में डांस पार्टी आयोजित करके गुरुद्वारा को अपवित्र किया है। इस पार्टी के आयोजन के आरोप करतारपुर साहिब कॉरिडोर में प्रोजेक्टर मैनेजमेंट यूनिट के सीईओ सईद अबू बकर कुरैशी पर लगे हैं।

Kartarpur Sahib: जमकर हुई पार्टी

खबरों की माने तो भारतीय सुरक्षा एजेंसी के एक सूत्र ने खुलासा किया है कि, श्री दरबार साहिब की दर्शनी दर्शनी देवरी से 20 फुट की दूरी पर यह पार्टी आयोजित की गई। इस पार्टी में नारोवाल के उपायुक्त मोहम्मद शाहरुख, जिला पुलिस अधिकारी समेत अलग-अलग समुदाय के 80 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कही यह बात

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं पाकिस्तान सरकार से यह दरखास्त करता हूं कि वह सभी आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें। हमें इस पार्टी से गहरी निराशा हुई है। दुनिया भर में सिख समुदाय हमारे पवित्र स्थल के इस अपमान से ठगा महसूस कर रहा है। इस स्थान पर गुरुनानक देव जी ने अपनी अंतिम सांस ली थी। मैं इस संबंध में पाकिस्तान सरकार से त्वरित जवाबदेही और कार्रवाई की मांग करता हूं”।

यह भी पढ़ें: Delhi News: मीनाक्षी लेखी का CM अरविंद केजरीवाल पर हमला, बोली, शीशमहल से निकले तो दिखाई दे यमुना का हाल

By O News