23.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

घर में घड़ी लगाने की यह है सही दिशा,अगर गलत दिशा में लगाया तो हो सकता है यह बड़ा नुकसान…

इस दुनिया में हर कोई अपना खुद का घर चाहता है। जिसमें उसके पसंद की चीजें व्यवस्थित हो। साथ ही लोग घर बनाते वक्त वास्तु का भी विशेष ध्यान रखते हैं। इसके अभाव में एक घर वास्तविक तौर पर एक घर नहीं रहता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एक घर में घड़ी टांगने की वास्तविक दिशा क्या है? यह कैसे आप को लाभ पहुंचा सकती है। इसकी सही दिशा ना होने के कारण आपको विपरीत परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं-

घर को दिलचस्प बनाने में घड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसका घर सजा-धजा और व्यवस्थित हो। घर में प्रवेश करते ही हमें कुछ अच्छा महसूस हो और पॉजिटिव वाइव्स मिलें। साथ ही घर में आने वाले मेहमान भी इंटीरियर की तारीफ करते नहीं थकें। शायद यही कारण है कि लोग घरों में इंटीरियर डेकोरेशन के लिए डिजायनर की मदद लेते हैं। यहाँ पर अब बात सामान्य लोगों की करें तो ऐसे लोग बाहर से कई डेकोरेटिव आइटम्स, पेंटिंग्स, प्लान्ट्स, शो पीस इत्यादि खरीदकर लाते हैं और इन्हीं से अपने घरों को सजाते हैं। घर को इंटेरेस्टिंग लुक देने में घड़ी भी बड़ी काम की चीज  है। बस इसी घड़ी के ऊपर हमें अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि इसकी स्थिति एक विशेष दिशा में होना बहुत ही जरूरी है।

बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा

21वी सदी के मार्केट में ऐसे कई तरह के डिजाइनिंग वॉल क्लॉक मिलते हैं। जो कमरे के लुक को एकदम से ही बदलकर रख देते हैं। लेकिन कई बार अपने घर को अच्छा दिखाने के चक्कर में हम कुछ ऐसी चीजें खरीदकर ले लाते हैं। जिन्हें गलत दिशा में या गलत जगह पर लगाकर घर के माहौल को बिगाड़कर उसमें वास्तु दोष पैदा कर देते हैं। गलत दिशा में लगाई गई ये चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इसमें घड़ी का उदाहरण बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Also Read:- पुलिस गिरफ्तार करने आए तो ये हैं आपके 6 अधिकार, चाहकर भी पुलिस आप पर नहीं उठा सकती हाथ!

आपकों बता दे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दीवार पर टंगी घड़ी आपके घर में वास्तुदोष पैदा कर सकती है। जी हां, हैरान कर देने वाली यह बात बिल्कुल सच है। अगर दीवार पर टंगी घड़ी की दिशा सही नहीं है, तो इसका असर घर की सुख समृद्धि पर पड़ता है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि गलत दिशा में लगी घड़ी परिवार के सदस्य के लिए अकाल मृ त्यु का कारण भी बन सकती है।

 ये है घड़ी लगाने की सही दिशा

गौरतलब है कि हिन्दू शास्त्रों में ऐसा लिखा गया है कि घर के दक्षिण में काल का स्थान या वास होता है। इसलिए घड़ी को कभी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना या लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में सदैव अकाल मृ त्यु का भय बना रहता है। इसके साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करती है। इससे घर के सदस्यों की उम्र भी घटती है और स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य द्वार के नीचे भी कभी घड़ी ना लगाए क्योंकि यह वहां से गुजरने वाले पर नकारात्मक ऊर्जा डालती है। अगर आपके घर में घड़ी बंद पड़ी है, तो उसमें तुरंत नई बैटरी लगा दे। हमेशा घर की पूर्व दिशा की दीवार पर ही घड़ी लगाए। इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं। घर के माहौल में पॉजिटिविटी बनी रहती है। घड़ी से संबंधित इन छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखकर हम अपने घर के लुक और वास्तु दोनों को इंटरेस्टिंग बना सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles