21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद खुद को नहीं संभाल पा रही शहनाज़…..

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shiukla) के इस दुनिया से जाने के बाद ही उनकी प्रेमिका शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों काफी चर्चा में है। शहनाज गिल उनसे सच्चा प्यार करती थी। हम मीडिया इंटरव्यू में भी देख चुके हैं कि किस तरह से शहनाज गिल खुद को खुश रखने की कोशिश कर रही है। हम सभी जानते हैं कि शहनाज गिल के लिए यह आसान समय नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि शहनाज गिल अपने प्रेमी सिद्धार्थ शुक्ला की यादों में खाना छोड़ चुकी है। जी हां, आपने सही सुना इन दिनों सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट खूब साझा हो रहा है। जिसमें कुछ ऐसा लिखा है, जिसे जानने के बाद शायद ही आपको अच्छा लगे। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

शहनाज गिल के लिए यह समय सही नहीं

बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद उनके फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। कुछ लोग बिग बॉस की उन पुराने वीडियो क्लिप को देखते रहते हैं। जो शायद ही पहले उन्होंने देखा होगा। बहुत मु श्किल होता है किसी को अपने दिल से अलग करना। यही शहनाज गिल के साथ भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर साझा हो रहे स्क्रीनशॉट में लिखे शब्दों को देखकर आप सहमत हो जाएंगे कि आखिर किस तरह से शहनाज गिल खुद को संभाल रही है।

क्या शहनाज गिल ग्लूकोज पर हैं

दरअसल शहनाज गिल के एक फैन पेज पर उनके फैशन डिजाइनर केन फर्न्स से चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस चैट में कोई सोशल मीडिया यूजर इंस्टाग्राम पर डिजाइनर से पूछते हैं कि क्या शहनाज गिल ग्लूकोज पर हैं। आगे वह पूछते हैं कि क्या शहनाज गिल खुश नहीं है। आगे इंस्टाग्राम यूजर चैट में लिखते हैं कि “मुझे पता है आप उनकी अच्छी तरह से देखरेख कर रहे हैं।” जवाब में डिजाइनर केन फर्न्स लिखते हैं कि नहीं शहनाज गिल ग्लूकोज पर नहीं है।

Also Read:- आखिर कहा थी शहनाज़ ? घर पर या कही……

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं चर्चा

कई सोशल मीडिया यूजर्स शहनाज गिल के बारे में बातचीत कर रहे हैं। कुछ लोग शहनाज गिल से यह कहते हुए देखे जा रहे हैं कि उन्हें खुश रहने के लिए और उनके परिवार के लिए वह दुआ कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ट्वीट कर लिखते हैं कि शहनाज गिल कुछ दिनों से खाना नहीं खा रही है। इसलिए वह ग्लूकोज पर हो सकती है। हम आपके लिए कुछ ट्वीट्स संलग्न कर रहे हैं जिसे देखने के बाद आप सहमत हो जाएंगे कि आखिर किस तरह से लोग शहनाज गिल के बारे में चर्चाएं कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles