23.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने रचाई शादी…

बिहार (Bihar)के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Former CM Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर एक बहुत ही अहम खबर आ रही है। तेजस्वी यादव की शादी होने वाली है। तेजस्वी यादव की शादी में उनके परिवार के सभी लोग शामिल होने वाले हैं। क्या आपको पता है कि तेजस्वी यादव जिससे शादी कर रहे हैं वह क्रिश्चियन (Christian) है। जी हां, आपने सही सुना तेजस्वी यादव की होने वाली पत्नी एक क्रिश्चियन है। इस खबर के माध्यम से हम आपको तेजस्वी यादव से जरूरी कई अन्य जानकारी भी देने वाले हैं। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

बचपन की दोस्त से तेजस्वी यादव करने वाले हैं शादी

मीडिया (Media) द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार तेजस्वी यादव जिस लड़की से शादी करने वाले हैं वह लड़की तेजस्वी यादव के बचपन की दोस्त है। तेजस्वी यादव जिस लड़की से शादी करने वाले हैं। उस लड़की का नाम राजश्री (Rajshree) है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी को लेकर उनकी माता राबड़ी देवी (Rabri Devi) बहुत ज्यादा खुश है। आपको बता दें कि आज यानी 9 दिसंबर को तेजस्वी यादव की शादी होने वाली है। तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली (Delhi) में होगी।

तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर दी जानकारी

तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (Official Twitter Handle) के माध्यम से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि आज उनके भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी होगी।  रोहिणी आचार्य ट्वीट करते हुए लिखती है कि “भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, खुशियों से गुलजार घर का आँगन है होने वाला।” हालांकि मीडिया में तेजस्वी यादव की शादी को लेकर खबरें आने के बाद मीसा भारती (Misa Bhart) ने इस खबर को सही नहीं बताया था। इसके बाद ही कुछ लोग कयास लगा रहे थे कि तेजस्वी यादव की शादी होने वाली है।

Also Read:-Vicky Kaushal और Katrina Kaif की Wedding पर Kangana Ranaut ने कह दी ये बात…

राजश्री क्रिश्चियन धर्म से रखती हैं ताल्लुक

मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार तेजस्वी यादव की होने वाली पत्नी राजश्री (Rajsharee) हरियाणा (Haryana) के रेवाड़ी (Rewari) जिले की रहने वाली है। कुछ मीडिया संस्थान उन्हें बंगाल की भी बता रहे हैं। राजश्री दिल्ली के एक बहुत ही उद्योगपति (Bussinesman) की बेटी है। वर्तमान समय में राजश्री दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स (New Friends) कॉलोनी में रहती है। राजश्री का परिवार कुछ समय पहले कोलकाता (Kolkata) में रहता था। मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार लड़की का परिवार ईसाई धर्म (Christianity) को मानता है। हालांकि लालू प्रसाद यादव के परिवार के लोगों ने इसे लेकर कुछ जानकारी नहीं दी है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles