23.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

CM योगी की सरकार को हटाकर,उत्तरप्रदेश में हम बनाने जा रहे नई सरकार: भीम आर्मी

यूपी में लगभग 6 महीने के बाद विधानसभा चुनाव(UP Assembly Election 2022) होने वाले है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी कर रही है। यूपी को जितना सभी पार्टियों के लिए अहम है, क्योंकि दिल्ली(Delhi) की सत्ता का दरवाजा यूपी से ही होकर गुजरता है। फिलहाल तो यूपी में विधानसभा चुनाव है, लेकिन इस बार के सत्ता संघर्ष को देखते हुए किसी मायने में ये लोकसभा चुनाव से कम नहीं लगता है। इस बीच आजाद समाज पार्टी(Azad Samaj Party) और भीम आर्मी(Bhim Army) के संस्थापक चन्द्रशेखर(Chandrashekhar) ने बृहस्पतिवार को एक बड़ा दावा कर दिया।

भाजपा को हटाकर हम सरकार बनाने जा रहे है- भीम आर्मी

यूपी चुनाव को लेकर भीम आर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर ने एक चौकाने वाला दावा कर दिया है। उन्होंने सहारनपुर में बहुजन साइकिल यात्रा के दौरान दावा किया कि यूपी से CM योगी की सरकार को हटाकर हम सरकार बनाने जा रहे है। राजनीतिक पंडितों की माने तो उनका ये दावा किसी ख्याली पुलाव से कम नहीं है। जितना बड़ा उन्होंने दावा पेश किया है, यूपी में उनकी पार्टी का उतना बड़ा आधार भी नहीं है।

Also Read:- CM योगी ने अखिलेश यादव को किया Birthday विश,तो लोग कहने लगे भगवान इन्हें बुद्धि दे और टोंटी चुराना छोड़ दे…

साईकल यात्रा से घर-घर पहुचेंगे- भीम आर्मी

चन्द्रशेखर सहारनपुर में बहुजन साइकिल यात्रा के दौरान ‘पीटीआई- भाषा’ से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुजन साइकिल यात्रा के माध्यम से उतर प्रदेश के हर घर तक हम लोग पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से जन-जन को अवगत कराएंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा के लोग स्वार्थ और बांटने की राजनीति करते है और हम लोगों को जोड़ने का काम करते है। भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रदेश के विकास के लिए कुछ काम नहीं किया है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles