21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

Sushant Singh के अलावा इन दिग्गज कलाकारों ने भी, Bihar का नाम किया रौशन…

सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) एक जिंदादिल कलाकार थे। काफी स्ट्रगल करने के बाद बॉलीवुड(Bollywood) इंडस्ट्री में उन्होंने नाम कमाया था। उनका सितारा बुलंदी पर था मगर अफसोस किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। न जाने किस कारण और किसकी वजह से सुशांत सबको छोड़ कर चले गए। उन्होंने बिहार का नाम खूब रोशन किया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्होंने अपने अदाकारी के बल पर अपनी पहचान बनाई और बिहार का नाम रोशन किया।

गुरमीत चौधरी

Gurmeet Choudhary

टीवी के सबसे हैंडसम अभिनेता में से एक गुरमीत चौधरी(Gurmeet Choudhary) बिहार राज्य से संबंध रखते हैं। गुरमीत का जन्म बिहार के भागलपुर जिला में हुआ था। गुरमीत ने अपने प्रोफेशनल जीवन का प्रारंभ वर्ष 2004 में यह मेरी लाइफ से की थी। इसके बाद उन्होंने रामायण, गीत हुई सबसे पराई और हुनर विवाह में अभिनय कर चुके है। साथ ही साथ गुरमीत बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं। “खामोशी”, “वजह तुम हो” और “पलटन” में भी गुरमीत चौधरी काम कर चुके हैं।

सृति झा

Sriti Jha

सृति झा(Sriti Jha) को पहचान ‘कुमकुम भाग्य’ सीरियल से मिली थी और आज हर कोई इन्हे जनता है। आपको बता दे की सृति का जन्म 26 फरवरी 1986 को बिहार के बेगूसराय में हुआ था। सृति इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस है। सृति एक एपिसोड के 75 हज़ार रुपये लेती है।

आलोक नाथ

Alok Nath

आलोक नाथ(Alok Nath) का जन्म स्थान बिहार है। बिहार के खगरिया में जन्मे आलोक नाथ न सिर्फ टीवी बल्कि टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड की भी कई फिल्में कर चुके हैं। इन्हें टीवी जगत में संस्कारी बाबू के नाम से जाना जाता है।

रतन राजपूत

Ratan Rajput

मुंबई में रहने के बाद भी रतन(Ratan Rajput), पटना में फैली अपनी जड़ों से जुड़ीं हुई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत “राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी” से की थी। जिसके बाद वो “अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो” में दिखाई दी। हाल ही में वो टीवी शो “संतोषी मां” में संतोषी के रोले में नजर आई थी। अब वो टीवी का एक जाना माना चेहरा है।

दीपिका सिंह

Deepika Singh

दीपिका सिंह(Deepika Singh) दिल्ली में रहती है पर मूल रूप से वो बिहार की रहने वाली हैं। उनको पहचान टीवी शो “दिया और बाती हम” से मिली थी। साथ ही वो कवच 2 में भी दिखी थी। बता दे की दीपिका ने प्रोड्यूसर रोहित राज गोयल से शादी की है।

राजेश कुमार

Rajesh Kumar

टीवी जगत में एक समय पर जाना माना चेहरा है। राजेश कुमार(Rajesh Kumar) शरारत, खिचड़ी, साराभाई वर्सेस साराभाई, बा बहू और बेबी और कुसुम में अभिनय कर चुके हैं। राजेश बिहार के पटना के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में एक जाना माना शो ‘एक महल हो सपनों’ से की थी।

अखिलेंद्र मिश्रा

Akhilendra Mishra

अखिलेंद्र मिश्रा(Akhilendra Mishra) न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड के साथ-साथ कई टीवी शो में भी काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि वह सिवान से ताल्लुक रखते हैं, जो कि बिहार राज्य में स्थित है। हाल ही में इन्होंने चंद्रकांता में क्रूर सिंह का किरदार निभाया था।

Also Read:- धूम 4 में सलमान खान के साथ काम करने को लेकर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, कहीं ये बड़ी बात….

विनय पाठक

Vinay Pathak

बॉलीवुड के बहुत ही ज्यादा टैलेंटेड अभिनेता ज़ी टीवी शो में भी काम कर चुके हैं।आपको बता दें कि विनय पाठक(Vinay Pathak) बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। वैसे आजकल वे कई वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। इन्हें वेब सीरीज के माध्यम से बहुत ही ज्यादा सराहना मिल रही है।

उल्का गुप्ता

Ulka Gupta

उल्का गुप्ता(Ulka Gupta) बिहार राज्य के सहरसा जिले से ताल्लुक रखती है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई में अपने किरदार से सभी के दिलों पर राज किया था। वैसे कुछ समय ही पहले उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनकी डेब्यू फिल्म सिम्बा थी। जिसमें वह नंदनी की किरदार में नजर आती है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles