दिल्ली में व्यापार करना हुआ महंगा: MCD ने हेल्थ और ट्रेड लाइसेंस शुल्क में 15% की बढ़ोतरी की
नई दिल्ली:
दिल्ली के व्यापारियों को एक और बड़ा झटका लगा है। नगर निगम (MCD) ने कूड़ा यूजर चार्ज के बाद अब हेल्थ ट्रेड लाइसेंस, जनरल ट्रेड लाइसेंस और स्टोरेज चार्ज में 15% की बढ़ोतरी कर दी है। इससे छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े होटल कारोबारियों तक सभी पर वित्तीय बोझ बढ़ गया है।
किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
नई दरों के लागू होने से अब दिल्ली में रेस्तरां, ढाबा, पान की दुकान, किराना स्टोर, साइकिल और मोटरसाइकिल रिपेयरिंग शॉप जैसे सामान्य व्यापारों से लेकर फाइव स्टार होटल, बैंक्वेट हॉल, कैटरिंग सर्विस, मेडिकल स्टोर, कोचिंग सेंटर, BPO, साइबर कैफे आदि तक करीब 400 से अधिक ट्रेड प्रभावित होंगे।
Also Read This:- विदाई होते ही दूल्हा-दुल्हन ने कार की पिछली सीट को बना दिया OYO
विडीयो हो गया वायरल
लाइसेंस शुल्क में हुआ इतना इजाफा
एमसीडी की नई अधिसूचना के अनुसार:
व्यापार | पुराना शुल्क (₹) | नया शुल्क (₹) |
---|---|---|
ढाबा | 6000 | 6900 |
रेस्तरां (20 सीट तक) | 10000 | 11500 |
रेस्तरां (50 सीट से अधिक) | 25000 | 28750 |
तीन स्टार होटल | 100000 | 115000 |
पांच स्टार होटल | 500000 | 575000 |
जनरल ट्रेड लाइसेंस शुल्क भी बढ़ा
उदाहरण के लिए, 10 वर्ग मीटर तक की दुकान के लिए:
-
A और B श्रेणी कॉलोनियों में शुल्क: ₹3968 से बढ़कर ₹4563
-
C और D श्रेणी कॉलोनियों में शुल्क: ₹2645 से बढ़कर ₹3042
10-20 वर्ग मीटर के लिए:
-
A/B में: ₹9919 से बढ़कर ₹11407
-
C/D में: ₹6613 से बढ़कर ₹7605
MCD का तर्क क्या है?
एमसीडी का कहना है कि 2022 में ही निर्णय लिया गया था कि हर तीन साल में फीस में 15% वृद्धि की जाएगी। यह वृद्धि उसी नीति का हिस्सा है।
Also Read This:- राम जन्मभूमि के पास गंदा खेल! नहाती महिलाओं की चोरी से बना रहा था वीडियो
छोटे व्यापारियों पर बड़ा असर
दिल्ली होटल महासंघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने विरोध जताते हुए कहा,
“इतनी तेजी से व्यापार और मुनाफा नहीं बढ़ रहा, जितनी तेजी से निगम फीस बढ़ा रहा है। इससे छोटे व्यापारियों का दम घुट रहा है, खासकर वे जो पहले ही कोविड के बाद से आर्थिक संकट में हैं।”