Tuesday, May 20, 2025
HomeAjab-Gajabराम जन्मभूमि के पास गंदा खेल! नहाती महिलाओं की चोरी से बना...

राम जन्मभूमि के पास गंदा खेल! नहाती महिलाओं की चोरी से बना रहा था वीडियो

अयोध्या में शर्मनाक हरकत: महिला श्रद्धालुओं का बाथरूम में वीडियो बनाते पकड़ा गया युवक, फोन से मिले कई अश्लील क्लिप

Ayodhya News | महिला सुरक्षा | अपराध समाचार

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि जैसे पवित्र स्थल पर एक शर्मनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया है। राम मंदिर के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में महिला श्रद्धालुओं का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना रहे एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी की पहचान बहराइच निवासी सौरभ के रूप में हुई है।

Also read This:- “होने वाला ससुर निकला महिला का एक्स बॉयफ्रेंड! खुलासे के बाद मचा बवाल”

घटना का विवरण – VIP दर्शन मार्ग के पास की घटना

यह घटना राम मंदिर के गेट नंबर 3 के पास स्थित राजा गेस्ट हाउस की है, जो मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे, जब एक महिला श्रद्धालु बाथरूम में स्नान कर रही थी, तभी उसने ऊपर से किसी की परछाई देखी। शक होने पर जैसे ही महिला ने ऊपर देखा, उसने पाया कि एक युवक मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

Also Read This:- करण जौहर की वायरल नो-मेकअप फोटो ने उड़ाए होश.! ”एड्स हो गया…”

महिला तुरंत चीखती हुई बाहर निकली, जिसके बाद गेस्ट हाउस में ठहरे अन्य श्रद्धालु वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर तुरंत राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया।


मोबाइल से मिले दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस ने जब आरोपी सौरभ के मोबाइल की जांच की, तो उसमें महिलाओं के नहाते समय बनाए गए करीब 10 वीडियो और कई अश्लील क्लिप बरामद हुईं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है।


पीड़िता का बयान

पीड़िता ने मीडिया को बताया,

“मैं नहा रही थी, तभी अचानक मेरी नजर ऊपर गई और परछाई दिखी। फिर मैंने देखा कि कोई व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बना रहा है। डर के मारे मैं चिल्लाई और बाहर भागी।”


पुलिस कर रही जांच, अन्य पीड़ितों की तलाश

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि क्या उसने पहले भी ऐसे अपराध किए हैं। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी इन वीडियो का क्या करता था — क्या वह इन्हें बेचता था या सोशल मीडिया पर शेयर करता था।


सुरक्षा पर सवाल, श्रद्धालुओं में गुस्सा

राम जन्मभूमि जैसे संवेदनशील और श्रद्धालुओं से भरे स्थान पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि गेस्ट हाउस में CCTV और सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं थी?


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular