24 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

BIG BOSS 15: ये रही BIG BOSS के CONTESTENT की लिस्ट…

Big Boss Season 15 Contestant List: टीवी जगत में Big Boss एक अलग किस्म का शो है। जहां शो की लोकप्रियता उसके कंटेंट से नहीं, विवादों से होती है। दर्शकों के अनुसार बिग बॉस नकली है। स्क्रिप्टेड होता है, अश्लील है, मगर इस शो का फॉर्मेट ऐसा है कि आप न चाहते हुए भी इस शो को देखेंगे और शो की आलोचना करते हुए इसका आनंद लेते है। बिग बॉस की पहचान एक्सपेरिमेंट से है। इस बार बिग बॉस एक बड़ा एक्सपेरिमेंट करने जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग Big Boss Season 15 के Contestant List को खोज रहे हैं। इसके साथ ही बिग बॉस में जो बड़ा एक्सपेरिमेंट होने वाला है, उसको लेकर चर्चा कर रहे है।

OTT प्लेटफॉर्म पर आएगा बिग बॉस

Big Boss मेकर्स ने इस बार एक बड़ा एक्सपेरिमेंट करने का फैसला लिया है। बिग बॉस को अब टीवी की जगह OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने जा रही है। इसका सारा भार Karan Johar के कंधो पर होगा। अगर ऐसा होता है तो छोटे पर्दे से Salman Khan की बादशाहत खत्म हो सकती है। बिग बॉस के मेकर्स ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि शो की टीआरपी को बढ़ाया जा सके। दर्शक भी बिग बॉस सीजन 15 के लिए काफी उत्सुक है।

Bigg Boss Season 15 के मेहमानों की लिस्ट

आज हम आपके लिए लेकर आये है Big Boss Season 15 के Contestant List, सोशल मीडिया पर कई सितारों के नामों की चर्चा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सितारे बिग बॉस के घर में मेहमान के रूप में नजर आने वाले है। ये रही BIG BOSS के CONTESTENT की लिस्ट…

अर्जुन बिजलानी(Arjun Bijlani)

Arjun Bijlani

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में धमाल मचा चुके अर्जुन अब बिग बॉस के घर में धमाल मचाते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक अर्जुन से बिग बॉस के मेकर्स ने अंतिम दौर की बात कर ली है और उन्होंने शो के लिए हामी भर दी है। अर्जुन अपने एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं।

रिद्धिमा पंडित(Ridhima Pandit)

Ridhima Pandit

बिग बॉस सीजन 15 में रिद्धिमा पंडित नजर आने वाली है। रिद्धिमा(Ridhima Pandit)  ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में अपने परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग रखती हैं और उनकी एक्टिंग भी बेहतरीन है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में रिद्धिमा को लेकर ये बात मशहूर थी कि वो जल्द हार नहीं मानती हैं। माना जा रहा है कि रिद्धिमा के कारण दर्शकों को बिग बॉस सीजन 15 में खूब मजा आने वाला है।

नेहा मारदा(Neha Marda)

Neha Marda

Bigg Boss Season 15 Contestant List में ‘बालिका वधू’ फेम नेहा मारदा का नाम खूब चर्चा में है। इनकी फैन फॉलोविंग को देखते हुए शो के मेकर्स ने नेहा मारदा(Neha Marda) को बिग बॉस के लिए कई बार अप्रोच किया था। आखिरकार नेहा ने हामी भर दी है और तय हो गया है कि दर्शकों को खूब मजा आने वाला है।

करण नाथ(Karan Nath)

Karan Nath

छोटे पर्दे पर राज करने वाले करण नाथ(Karan Nath) इस बार शो का हिस्सा हो सकते है। करण का नाम उन चंद सितारों में लिया जाता है, जिनका नाम ही शो चलाने के लिए काफी है। हाल फिलहाल में ‘ये दिल आशिकाना’ में नजर आ चुके है। करण के विषय में कहा जा रहा है कि अपनी स्ट्रेटर्जी से फैंस को खूब मजा देंगे।

Also Read:- गरीबों के मशीहा सोनू सूद खुद रहते है इस घर में, देखिये सोनू सूद के घर के अंदर की तस्वीरें

दिव्या अग्रवाल(Divya Agarwal)

Divya Agarwal

अपनी अदाओं के कारण सुर्खियों में रहने वाली दिव्या बिग बॉस सीजन 15 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही है। शो के मेकर्स ने कई बार दिव्या (Divya Agarwal) को शो में आने की बात कही थी। आखिरकार अब वह शो में आने के लिए तैयार हो गई है।

अमित टंडन(Amit Tandon)

Amit Tandon

इंडियन आइडल की पहचान बन चुके अमित टंडन(Amit Tandon) कई चर्चित शो में नजर आ चुके है। जैसा पूर्व में आए शो में हमने अमित का रूप देखा है, अमित शो के मजबूत कंटेस्टेंट हैं और जीत के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। जैसा अमित का एटीट्यूड है उन्हें सामने वाली पार्टी को चुनौती देना पसंद है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles