26.1 C
New York
Thursday, July 25, 2024

Buy now

गरीबों के मशीहा सोनू सूद खुद रहते है इस घर में, देखिये सोनू सूद के घर के अंदर की तस्वीरें

फिल्मों में विलेन का रोल करने वाले सोनू सूद(Sonu Sood) असल जिंदगी के हीरो है। यह बात तो हम सब ही जानते है। कोविड में लॉकडाउन के दौरान जिस तरह से सोनू सूद ने गरीबों की मदद की वह काबिले तारीफ थी। वह अभी भी लोगों की मदद कर रहे है। सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान हजारो लोगों को अपने घर पहुँचाया। जहां एक तरफ सरकार लोगों की मदद करने में असफल रही, वही दूसरी तरफ सोनू सूद ने हर व्यक्ति तक मदद पहुँचाया। आज हम आपके लिए गरीबों के मशीहा सोनू सूद के घर की कुछ तस्वीर लेकर आये है। इन तस्वीरों के माध्यम से हम आपको सोनू सूद के घर को दिखाएंगे।

2600 स्क्वायर फीट के घर में रहते है सोनू सूद

sonu sood

सोनू सूद(Sonu Sood) मुंबई के एक शानदार 2600 स्क्वायर फीट के चार बेडरूम(Bedroom) वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका घर यमुना नगर (लोखंडवाला) अंधेरी पश्चिम में है। इस जगह पर कई और फिल्मी सितारों का भी घर है। अपने करियर के शुरुआती समय में ही सोनू सूद ने ये घर खरीद लिया था। इसके अलावा भी सोनू सूद ने 2 फ्लैट खरीदे है, मगर उन्हें इस घर में रहना अच्छा लगता है।

वास्तुशास्त्र को ध्यान में रखकर किया गया डिज़ाइन

Sonu Sood

सोनू सूद(Sonu Sood) ने अपने घर को बहुत अच्छे से सजाया है। इतना ही नहीं अपार्टमेंट को अंदर से वास्तुशास्त्र के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। घर को उनके परिवार के सदस्यों की पसंद नापसंद का भी ध्यान रखा गया है। उनके लिविंग रूम में एक अलग मनोरंजन के लिए जगह है। जिसमें सोफे और लाल रंग की दीवारें है।

बुद्ध की प्रतिमाओं से सजा घर

Sonu Sood

सोनू सूद ने अपने रहने वाली जगह को बुद्ध की प्रतिमाओं से सजाया है। जो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ थाईलैंड की यात्राओं से खरीदें है। इतना ही नहीं घर की दीवारों को भी डिज़ाइन वाले वॉलपेपर से सजाया है। घर को सजाने के लिए कांच का भी बहुत खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया है।

Also Read:- मिलिए बॉलीवुड के सबसे महंगे बॉडीगार्ड्स से..

होटल आलीशान हो सकता है, मगर घर जैसा शांत नहीं

Sonu Sood

सोनू सूद को अपने परिवार के साथ इस अपार्टमेंट में रहना अच्छा लगता है। यहां पर उनके बच्चों का स्कूल, अच्छे रेस्टोरेंट, उनका जिम, उनके दोस्तों के घर करीब है। सोनू सूद का मानना है कि एक होटल आलीशान हो सकता है, मगर एक घर की तुलना में आरामदायक और शांत नहीं हो सकता। अपने परिवार के साथ उनका घर उनके लिए निजी स्वर्ग है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles