26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

आप भी लेते है ये स्नेक्स तो जान ले ये बात….

आज के दौर में आपने देखा होगा कि कुछ लोग ऐसे होते हैंं। जिनकी दिन की शुरुआत एक प्यार भरी चाय (Tea) से होती है। कुछ लोगों को चाय की आदत इस कदर होती है कि जब तक वह चाय ना पी लें उनका सिर चकराता ही रहता है। कई लोग कहते हैं कि चाय पीने से थकान दूर होती है तू कहीं लोग कहते हैं कि चाय पीने से स्ट्रेस (Stress) भी कम होता है । चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (Antioxident) हमारी इम्युनिटी पावर को सही रखने में मदद करती है लेकिन इसके नु कसान भी हैं क्योंकि चाय में कैफीन पाया जाता है। अधिक चाय पीना शरीर के लिए लाभदायक नहीं होती है।

चाय के साथ हल्दी से बने प्रोडक्ट्स को नहीं लेना चाहिए

गर्म चाय की बात कर रहे हो तो उसके साथ स्नेक्स (Scacks) को कैसे भूल सकते हैं क्योंकि चाय के साथ स्नेक्स लेना का अलग ही मजा है। लेकिन कुछ लोग चाय के साथ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो उनके शरीर के लिए लाभदायक नहीं होता है। जिन्हे चाय के साथ खाने से बचना चाहिए। चाय के साथ ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिसमें हल्दी की मात्रा हो। अगर हल्दी और रासायनिक तत्व में केमिकल रिएक्शन होता है इससे पाचन तंत्र पर अच्छा असर नहीं पड़ता है।

चाय के साथ खट्टी चीज है और कच्चे प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए

आपको बता दें कि खट्टी चीजों और चाय को एक साथ पीने से एसिडिटी हो सकती है। अपने दिन की शुरुआत तबीयत ख राब होने के साथ तो बिल्कुल नहीं करना चाहेंगे। अगर आप स्नैक्स का सेवन कर रहे हैं तो उसमें नींबू या अन्य खट्टी चीजें न डालें। साथ ही देखा गया है कि अक्सर लोग नाश्ते (Brakefast) में अंकुरित दाल या सलाद खाकर तुरंत चाय पीते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकी पाचन तंत्र को नु कसान पहुंचता है।

Also Read:-Singapur में लाखों की सैलरी छोड़कर,अपने गांव में खेती कर रही स्वाति,खड़ी कर दी खुद की कंपनी…

उबाला अंडा और ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

अगर आप चाय पीने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते है। तो ये आपके लिए लाभदायक नही है। कुछ लोग चाय पीने के बाद आइसक्रीम (Ice creem) का सेवन करते है जो उनके पाचनतंत्र पर असर डालता है। एक बात बहुत कम लोग जानते हैं कि चाय के साथ अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय के साथ उबले अंडे का सेवन करना लाभदायक नही है। क्योंकी उबले अंडे के सेवन करने से आपके शरीर का पाचन तंत्र सही नहीं रहता है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles