Petrol, Nitin Gadkari

हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जो पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण निजी वाहन में सवारी नहीं करते हैं कुछ लोग तो ऐसे हैं जो सार्वजनिक वाहनों में सफर करना शुरू कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी, अगर आपके पास भी निजी वाहन है और आप सार्वजनिक वाहनों में सफर करते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप अब कैसे पानी से चलने वाली कार खरीद सकते हैं। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए कहा है कि पिछले कुछ समय से हरियाणा के फरीदाबाद में तेल रिसर्च इंस्टिट्यूट में पानी से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन किया जा रहा था। जिसकी मदद से पानी से चलने वाली कार बनाई जाएगी। हालांकि इस बात की भी जानकारी दी गई है कि यह कार सामान्य कार से महंगी होगी।

यह भी पढ़ें:- डॉ. कुमार विश्वास ने The Kashmir Files को लेकर कही ये बात…

हाइड्रोजन का इस्तेमाल कर चला सकेंगे वाहन

नितिन गडकरी ने सभा में लोगों से कहा है कि सभी नेता अपने क्षेत्र में हाइड्रोजन से बनने वाले फूल पर काम करवाएं। टाइम्स नाउ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि अब हमारे देश में पेट्रोल से नहीं बल्कि पानी से चलने वाली कार आने वाली है। आपको बताते चले कि यह कार इथेनॉल से चलेगी बायोएथेनॉल पानी से ही बनता है। अब लोगों को बढ़ती पेट्रोल की कीमत से परे शान होने की जरूरत नहीं है।

मात्र 10 रुपए में करें सवारी

नितिन गडकरी के द्वारा पानी से चलने वाली कार के बारे में जानकारी देने के बाद ही सोशल मीडिया यूजर्स एक के बाद एक ट्वीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं जो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ कर रहे हैं। हाइड्रोजन का इस्तेमाल कर वाहन चलाने से आप मात्र ₹10 में सफर कर सकते हैं। वर्तमान समय में ₹10 में सफर करने के लिए लोगों को बस या रिक्शा का इस्तेमाल करना होता है। 2 वर्ष बाद लोग निजी वाहन का इस्तेमाल मात्र ₹10 खर्च कर कर सकते हैं।