21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

रूस ने हॉलीवुड का किया बायकॉट! बॉलीवुड और टॉलीवुड का किया स्वागत…

रूस और यूक्रेन के बीच बीते लगभग 27 दिनों से मामला जारी है। इसी बीच हॉलीवुड फिल्मों के साथ ही साथ बॉलीवुड फिल्मों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बहुत ही अहम निर्णय लिया है। उनके द्वारा निर्णय लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आखिर व्लादीमीर पुतिन ने क्या निर्णय लिया है और इसे लेकर क्यों हो रही है खूब चर्चाएं? इसके साथ ही साथ हम आपको कई अन्य जानकारी भी देने वाले हैं। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

रूस के राष्ट्रपति ने लिया ये निर्णय

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हॉलीवुड को लेकर एक बहुत ही अहम निर्णय लिया है उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि अब रूस में हॉलीवुड की फिल्में नहीं आएगी। आपको बताते चलें कि जिस तरह से रूस यूक्रेन के साथ बर्ताव कर रहा है उसे देखते हुए कई देश के नागरिकों के साथ ही साथ कंपनियों ने रूस का बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत हॉलीवुड की कई फिल्में अब रूस के लोग नहीं देख पाएंगे। बैटमैन सिनेमाघरों में आने वाली थी उसे भी अब वहां के दर्शक नहीं देख पाएंगे।

रूसी राष्ट्रपति ने बॉलीवुड और टॉलीवुड को दिया महत्त्व

रूसी राष्ट्रपति ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर हॉलीवुड की फिल्में और नेटफ्लिक्स हमारे देश में नहीं चल सकती है तो हम बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में अपने दर्शकों को दिखाएंगे। इसी के तहत प्रभास की फिल्म राधेश्याम को रूस के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। जिसे भरपूर दर्शक मिल रहे हैं। राधेश्याम भले ही हमारे देश में सही कमाई नहीं कर पा रही हो लेकिन रूस के लोग इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। रूस और भारत की दोस्ती भी बीते कई वर्षों से है।

यह भी पढ़ें:- डॉ. कुमार विश्वास ने The Kashmir Files को लेकर कही ये बात…

The Kashmir Files ने प्रभास की फिल्म को किया पीछे

हाल ही में सिनेमाघरों में द कश्मीर फाइल्स के अलावा प्रभास की फिल्म भी आई थी। जिसे दर्शक पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन द कश्मीर फाइल्स को प्रभास की फिल्म से अधिक दर्शक मिल रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर हरियाणा सरकार के साथ ही साथ गुजरात और अन्य सरकार ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। दरअसल हरियाणा सरकार के साथ ही साथ गुजरात सरकार ने इस फिल्म को अपने राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles