17.6 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

तालिबान को लेकर एक अहम खबर आ रही है, उपराष्ट्रपति….

जैसा कि आपको पता है कि अफगानिस्तान (Afghanistan) में अब तालिबान (Taliban) का राज है। इससे पहले भी तालिबान ने साल 2001 में  अफगानिस्तान को अपने हाथों में ले लिया था। 2001 में तालिबान का राज आने के बाद अमेरिका ने अपने सैनिकों को अफगानिस्तान में भेजा था। अफगानियों के अनुसार अमेरिकी सैनिक उन लोगों की रक्षा करने के बजाए उन्हें प रेशान करते थे। इसलिए वह लगातार मांग कर रहे थे कि अमेरिका अपने सैनिकों को वापस बुला ले। इन दिनों सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि अब तालिबान का मु ल्ला बरादर इस दुनिया में नहीं रहा। आखिर क्या है इस खबर के पीछे की सच्चाई? आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

क्या उपराष्ट्रपति मु ल्ला बरादर इस दुनिया में नहीं रहा !

दरअसल सोशल मीडिया पर यह खबर चल रही है कि स त्ता संभालने के बाद ही मु ल्ला बरादर और एक अन्य समूह के बीच राष्ट्रपति भवन में सं घर्ष हुआ था। सोशल मीडिया यूजर्स यह बात कर रहे हैं कि राष्ट्रपति भवन में अफगानिस्तान के उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर अब इस दुनिया में नहीं रहा। खबरों के अनुसार अफगानिस्तान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी भी अस्पताल में है। इस बात की जानकारी नॉर्दर्न फ्रंट ने दी है। नॉर्दर्न फ्रंट पंचशील और तालिबान के बीच जारी वार्ता का काम करता है।

Also Read:- पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुआ ये नेता….

तालिबान ने दी सफाई

इस खबर के सोशल मीडिया पर आने के बाद ही तालिबान ने सामने आकर सफाई दी है। तालिबान ने कहा है कि मीडिया में जो भी खबर चल रही है वह सही नहीं है। इसके बाद ही उन्होंने एक ऑडियो टेप भी जारी किया है। जिसके माध्यम से तालिबान यह दिखाना चाहते हैं कि उनका उपराष्ट्रपति अभी भी मौजूद है और वह सही सलामत है। साथ ही तालिबान ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर ज्यादा ध्यान ना दें।

तालिबान ने मीडिया को लेकर दिया

उप प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके इस दुनिया से जाने की खबर सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है, यह खबर सही नहीं है। बीते कुछ दिनों से लगातार में जनता से संवाद कर रहा हूं। इस समय मैं जहां भी हूं बिल्कुल सही हूं। तालिबान ने मीडिया में बयान देते हुए कहा है कि मीडिया नहीं चाहती की तालिबान में उसकी सरकार चले। इसलिए वे समय-समय पर अपने हिसाब से खबरें चलाती है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles