28.4 C
New York
Friday, July 26, 2024

Buy now

इन भारतीय क्रिकेटरों को लेकर आ रही ये खबर…

आज के समय में लोग क्रिकेट (Cricket) देखना बहुत पसंद करते हैं। इसके साथ ही लोग क्रिकेट खिलाड़ियों के निजी जीवन के बारे में भी जाना चाहते है। आज इन्हीं क्रिकेटरों (Cricketers) के बारे में बात करेंगे। जिनकी कभी दोस्ती की चर्चाएं हुआ करती थी। लेकिन कुछ वजहों से दोस्ती दु श्मनी में बदल गई। भारतीय टीम में ऐसे तीन खिलाड़ी हैं। आइए विस्तार से बताते हैं पूरा मामला।

1. गौतम गंभीर और विराट कोहली

gautam gambhir and Virat Kohli

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और विराट कोहली (Virat Kohli) की बात करें तो ये किसी समय में बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। साल 2009 में एक बार कोलकाता (Kolkata) में श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ एक मैच के दौरान विराट कोहली (107) ने अपना पहला वनडे शतक लगाया था। साथ ही गौतम गंभीर ने भी नाबाद 150 रन बनाए थे। उस मैच में गौतम गंभीर को ‘मैन ऑफ द मैच’ के लिए चुना गया था। लेकिन उन्होंने इस मैन ऑफ द मैच को विराट कोहली (Virat Kohli) को दे दिया था। जिसके बाद दोनों की दोस्ती और अच्छी हो गई। लेकिन IPL 2013 में ये सब धूमिल हो गया। इसमें विराट कोहली आउट हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपशब्द कहे। गौतम गंभीर ने इस पर सवाल उठाया। जिसे के बाद इन दोनो के रिश्ते अच्छे नहीं रहे।

2. युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी

YV and MSD

आपको बता दें कि सिक्सर किंग के नाम से पहचाने जाने वाले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahindra Singh Dhoni) के बीच भी इतनी ही अच्छी दोस्ती थी। युवराज सिंह महेंद्र सिंह धोनी ने एक साथ खेलकर भारत (India) को कई मैच जिताए थे। जिसके बाद दोस्ती और गहरी होती गई। यह वर्ल्ड कप (World Cup) 2011 में साफ दिख रहा था। लेकिन 2015 के वर्ल्ड कप में दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे। युवराज को टीम से बाहर करने के लिए युवराज के पिता ने धोनी को बहुत कुछ कहा था। युवराज भी कहते हैं कि मुझे वापस आने की जरूरत थी। तब उन्होंने मुझे टीम में वापस नहीं किया।

Also Read :- धोनी के 40वें बर्थडे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पेशल VIDEO शेयर करके दी बधाई…..

3. मुरली विजय और दिनेश कार्तिक

Dinesh Karthik And Murli Vijay

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और मुरली विजय (Murli Vijay) दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने तमिलनाडु (Tamil Nadu) से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उनके दोस्ती का रिश्ता बहुत गहरा हो गया था। आईपीएल (IPL) शुरू होने तक यह रिश्ता बहुत अच्छा चला। दिनेश कार्तिक ने मुरली विजय को अपनी पत्नी निकिता (Nikita) से भी मिलवाया था। लेकिन कुछ ही समय बाद मुरली विजय निकिता को डेट कर रहे थे। जब यह खबर दिनेश कार्तिक को पता चली तो उन्होंने अपनी पत्नी निकिता को तला क दे दिया था। इसी के साथ मुरली विजय के साथ भी अपने सारे रिश्ते अलग कर दिए थे। लेकिन तलाक होते ही निकिता और मुरली विजय ने शादी कर ली थी।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles