28.4 C
New York
Friday, July 26, 2024

Buy now

Ind Vs NZ: कानपुर में भगवामय हुई New Zealand की टीम, गमछे, घंटे और घड़ियाल के साथ हुआ स्वागत ! देखें वीडियो…

IND vs NZ 1st Test Day 1: आज यानी गुरुवार से भारतीय टीम (Team India) पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड के साथ खेलने के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम भी रांची (Ranchi) से कानपुर (Kanpur) पहुंच गई है। न्यूजीलैंड की टीम का स्वागत करने का अंदाज कुछ अलग था। इसे लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि न्यूजीलैंड की टीम का किस तरह से स्वागत किया गया था और क्यों हो रही है इसकी चर्चाएं? आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड को T20 सीरीज में 3-0 से हरा या था

आपको बता दें कि टेस्ट मैच से पहले भारत तथा न्यूजीलैंड के खिलाड़ी T20 सीरीज में मैच खेल रहे थे। जिसमें भारतीय टीम को सफलता मिली थी। भारतीय टीम ने T20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम को 3-0 से हरा या था। टेस्ट सीरीज को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही है। आज टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इसे लेकर भारत के साथ ही साथ न्यूजीलैंड के भी दर्शक काफी इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें इंतजार नहीं करना होगा।

भगवामय हुई न्यूजीलैंड की टीम

पहला टेस्ट आज खेला जा रहा है। सीरीज से पहले रांची से कानपुर पहुंची टीम इंडिया का कुछ इस तरह स्वागत किया गया है। पहली बार क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को भगवा रंग का गमछा (Saffron Scarves) दिया गया है। घंटे और घड़ियाल के साथ राम भजन गाया गया। घंटे के ऊपर भी आपको भगवा रंग का फूल नजर आएगा। होटल में इस तरह का धार्मिक नजारा देख कई लोग खुशियां मना रहे। दोनों ही टीम का इसी तरह से स्वागत किया गया है।

लोकेश राहुल हुए दो टेस्ट मैचों से बा हर

आपको बता दें कि बहुत ही अच्छे बल्लेबाज लोकेश राहुल (K.L. Rahul) को आज यानी गुरुवार से हो रहे दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बा हर कर दिया गया है। लोकेश राहुल की जगह अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टीम में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि लोकेश राहुल की बाईं जांघ की मांसपे शियों में खिं चाव आ गया था। जिसके कारण वह न्यूजीलैंड के साथ हो रहे हैं क्रिकेट मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस खबर के बाद ही लोकेश राहुल के फैंस खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles