16.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

IND vs AUS Final: भारत कि हार ने तोड़ा लाख़ों फैंस का दिल,रोहित शर्मा नहीं रोक पाएं अपने आंसू,देखिए यह वीडियो

IND vs AUS Final: 19 नवंबर का दिन भारतीय फैंस के लिए निराशाजनक रहा। सारे मुकाबलों में शानदार जीत हांसिल करने के बाद भारत फाइनल मुकाबले में बुरी तरह से हार गई। जैसे ही ग्लेन मैक्सवेल ने विजय रन लगाया ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के बीच निराशा छाई थी। भारतीय फैंस अपनी टीम की हार से हतास थे। भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे भी हतासा और निराशा साफ़ दिखाई दे रही थी। कुछ तो मैदान में ही बैठ गए। कुछ निराशा से आसमान की तिरफ देख रहे थे। यह तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का दिल बैठ गया। दो ऐसे खिलाड़ी थे जो अपने भावनाओं को काबू नहीं कर पाएं। उनकी वीडियो जब सोशल मीडिया पर आई तो लोगों का दिल पूरी तरह से टूट गया। यह वीडियो है भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का। ये दोनों खिलाड़ी अपने आंसू रोक नहीं पाएं।

IND vs AUS Final: अपने आंसू रोक नहीं पाएं रोहित

जैसे ही मैक्सवेल ने विजय रन लगया वैसे ही भरतीय कप्तान रोहित शर्मा पवेलियन की ओर चल दिए। उनकी चाल धीमी थी और वे चुप-चाप चल रहे थे। धीरे-धीरे उनके चेहरे का रंग बदलने लगा। उनका चेहरा लाल हो गया। उन्होंने अपने आंसू रोकने की पूरी कोशिश की मगर अपने आंसू रोक नहीं पाएं। ड्रेसिंग रूम जाते हुए रोहित शर्मा का यह वीडियो कैमरे में कैद हो गया।

मोहम्मद सिराज भी फूट-फूट कर रोएं

आपको बता दें कि रोहित शर्मा के अलावा एक और खिलाड़ी के आंसू मैदान पर ही बह निकले। जी हाँ, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी अपने आंसू रोक नहीं पाएं। मोहम्मद सिराज तो पिच पर ही फूट-फूट कर रोने लग गए थे। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रही थी। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें ढाढस बंधाया। बता दें कि भारतीय टीम ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से फाइनल में जगह बनाई। फाइनल से पहले भारतीय टीम 10 में से 10 मैच में विजय रही। मगर फाइनल में उन्हें नाकामी हाथ लगी। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 240 रन का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट खोकर आसानी से यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

यह भी पढ़ें: हर महीने पत्नी को इतने पैसे देते हैं Mohammed Shami, बोली, “नहीं हो पाता गुजारा”

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles