17.6 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

‘मैं बजरंगबली का भक्त’ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर Rinku Singh का खुलासा

Rinku Singh: रिंकू सिंह एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। आईपीएल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रिंकू सिंह ने अंतराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि उन्हें अंतराष्ट्रीय दौरे पर जाने का मौका मिला है। आईपीएल में अपने प्रदर्शन से गरदा मचाने वाले रिंकू सिंह ने इंडियन टीम में मौका मिला। इंडियन क्रिकेट टीम में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। रिंकू सिंह ने कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना जलवा दिखाया है। इन्ही प्रदर्शनों को देखते हुए उन्हें साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने का भी मौका मिला है। रिंकू सिंह साउथ अफ्रीका में मिलने वाली मुश्किल चैलेंज के लिए भी खुद को तैयार कर रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको रंकु सिंह से जुड़ी उन बातों के बारे में बतायेगे जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। आज हम आपको बतायेगे कि रिंकू सिंह को मैदान के बाहर क्या-क्या करना पसंद है।

बजरंगबली के भक्त हैं Rinku Singh

एक इंटरव्यू में रिंकू सिंह ने बताया कि मैदान के बाहर वो किन खिलाड़ियों के साथ अपना ज्यादातर समय बिताते हैं। और उन्हें क्या-क्या करना पसंद है। रिंकू सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, “मैं, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, और जितेश शर्मा, एक साथ खूब मस्ती करते हैं। मैदान के बाहर मस्ती करना बेहद जरुरी होता है।” रिंकू सिंह ने यह भी बताया की उन्हें बजरंगबली के गाने सुनना पसंद है। उन्होंने कहा, “मैं तो बजरंगबली का भक्त हूं, उनके गाने अपने रूम में सुनता रहता हूं।” रिंकू सिंह ने बताया की उन्हें भगवान में काफी आस्था है।

बड़े दिलवाले हैं Rinku Singh

बता दें कि रिंकू सिंह सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव रहते हैं। वे जब अक्टूबर में एशियन गेम्स 2023 में भाग ले रहे थे, तब उन्होंने एक मंदिर निर्माण में 11 लाख रुपये का योगदान दिया था। रिंकू सिंह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। काफी संघर्ष करने के बाद वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मगर उनका दिल बहुत बड़ा है। वह जरूरतमंदों की काफी मदद करते हैं। रिंकू गरीब और बेसहारा खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट अकादमी और हॉस्टल बनाने के लिए 50 लाख रुपये का दान भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Rajsthan Chief Minister: क्या CM पद की रेस से आउट हुए बाबा बालकनाथ? सोशल मीडिया पोस्ट दे रहा बड़ा संकेत

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles