दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही बड़ा फैसला लिया, जिससे आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
रेखा गुप्ता का पहला बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पदभार संभालते ही आप सरकार के कार्यकाल में नियुक्त किए गए व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में लौटने का आदेश दिया है। इससे केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में भर्ती हुए कर्मचारियों पर गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि यह फैसला भ्रष्टाचार को खत्म करने और पारदर्शिता लाने के लिए लिया गया है।
AAP में मचेगी भगदड़? सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है कि आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट संभव है। उन्होंने कहा, “AAP अपने नेताओं और विधायकों पर ध्यान दे क्योंकि वहां बड़ी भगदड़ मचने वाली है। बहुत लोग खिसकने के लिए तैयार बैठे हैं।” उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि AAP में असंतोष बढ़ रहा है और पार्टी के कई विधायक BJP में शामिल हो सकते हैं।
महिलाओं की सुरक्षा पर AAP के सवालों का करारा जवाब
मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने पहली बार विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “जिन्होंने दिल्ली की जनता के हितों की अनदेखी की, केवल नारे दिए, वे आज हम पर सवाल उठा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाएगी।
पहले ही दिन बड़ा तोहफा – आयुष्मान योजना लागू
रेखा गुप्ता ने अपने पहले ही दिन कैबिनेट की बैठक कर बड़ा फैसला लिया। दिल्ली में अब आयुष्मान योजना लागू होगी, जिसे आम आदमी पार्टी सरकार ने रोक रखा था। इस योजना के तहत दिल्ली के लाखों लोगों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
ये भी देखें:- DELHI में BJP की सरकार बनते ही दिल्ली वालों की लग गई लौटरी.!
BJP ने दिया केजरीवाल को झटका
रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनते ही BJP ने आम आदमी पार्टी को करारा झटका दिया है। केजरीवाल के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। यह फैसला दिल्ली की सत्ता में BJP की पकड़ को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।
Also Watch It:- दिल्ली से लेकर पंजाब तक कहीं के नही रहे केजरीवाल..!
क्या होगा दिल्ली की राजनीति का अगला कदम?
रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली की राजनीति में भूचाल आ गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आम आदमी पार्टी इससे कैसे निपटती है और क्या वाकई AAP में टूट की संभावना बन रही है।
दिल्ली की जनता अब नई सरकार से बदलाव की उम्मीद लगाए बैठी है। ऐसे में आने वाले दिनों में क्या राजनीतिक समीकरण बदलेंगे, यह देखने वाली बात होगी।