23.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

संजय राउत ने कहा 10 मार्च के बाद क्या तीन राज्यों में गिरेगी सरकार?

शिवसेना (Shivasena) के सांसद ने बीते मंगलवार को शिवसेना भवन में एक बयान दिया है। जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। शिवसेना के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ ही साथ केंद्र में जारी पीएम मोदी (PM Modi) की सरकार को लेकर एक जानकारी दी है। जिसके बाद से ही राजनीति के जानकार यह कयास लगा रहे हैं कि 10 मार्च के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra), बंगाल (Bengal) और झारखंड (Jharkhand) की सरकार जा सकती है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आखिर उन्होंने क्या बयान दिया है और इसे लेकर क्यों हो रही है खूब चर्चाएं? आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

महाराष्ट्र बंगाल और झारखंड सरकार को लेकर आ रही ख़बर

जैसा कि आपको पता है कि उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ पंजाब (Punjab) गोवा और कुल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें से उत्तर प्रदेश में दो चरण के चुनाव हो चुके हैं। चुनाव होने के बाद ही 10 मार्च को इस बात की जानकारी दे दी जाएगी।  की इन राज्यों का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। विधानसभा चुनाव होने से पहले ही शिवसेना पार्टी के सांसद संजय राउत ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान महाराष्ट्र बंगाल और झारखंड सरकार को लेकर एक बयान दिया है।

संजय राउत ने कहा जल्दी ही जा सकती है सरकार

संजय राउत ने कहा है जल्दी ही झारखंड महाराष्ट्र बंगाल की सरकार जा सकती है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के अनुसार आने वाले 10 मार्च को महाराष्ट्र सरकार गिर सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इन दिनों मीडिया से दूरी बना चुके हैं एक समय ऐसा था जब संजय रावत आए दिनों मीडिया में आकर कुछ ना कुछ बयान देते ही रहते थे लेकिन कुछ दिनों से संजय राउत अपनी स्थिति के कारण मीडिया और पार्टी से दूरी बनाकर ही रहते हैं।

Also Read:- रातों-रात सुपर माडल बना दिहाड़ी मजदूर!

क्या सच में इन राज्यों की सरकार गिरने वाली है

आपको बता दें कि जिन राज्यों की बात भारतीय जनता पार्टी के नेता और शिवसेना के सांसद संजय रावत कर रहे हैं उन राज्यों की सरकारें बहुत ही ज्यादा मजबूत है। भारतीय जनता पार्टी के पास उतने विधायक भी नहीं है कि इन राज्यों की सरकार गिरा सके। संजय रावत ने कहा है कि इस तरह का बयान देकर भारतीय जनता पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश के लोगों से वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में संजय रावत का बयान बहुत ही अहम माना जा सकता है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles