23.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

अब अमरिंदर सिंह ने सोनिया को लिखी चिट्ठी कहा….

पंजाब(Punjab) राज्य में कांग्रेस(Congress) के दो बड़े नेताओं के बीच जारी अनबन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यह अनबन कैप्टन अमरिंदर सिंह(Captain Amarinder Singh) और नवजोत सिंह सिद्धू(Navjot Singh Sidhu) के बीच है। इसी संबंध में कांग्रेस पार्टी की आलाकमान सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) को पत्र लिख कर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुहार लगाई है। इंडिया टुडे द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार पत्र में अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बनाने वाली योजना से असहमति दिखाते हुए ट्वीट भी किया है। इन दो नेताओं के बीच जारी अनबन के कारण कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता एकमात्र मूकदर्शक बन कर रह गए हैं।

अमरिंदर सिंह ने ANI के माध्यम से ट्वीट कर दी जानकारी

न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नवजोत सिंह सिद्धू की प्रदेश पार्टी अध्यक्ष के रूप में संभावित नियुक्ति पर आशं का व्यक्त की है।

 कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा सोनिया गांधी सोच विचार कर अंतिम निर्णय लें

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार अमरिंदर ने चिट्ठी के जरिए यह बताया है कि सोनिया गांधी बेवजह पंजाब कांग्रेस के बीच दखल दे रही है। पंजाब में सब कुछ ठीक चल रहा है। आगे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा है कि जल्दी बाजी में उठाया गया कोई भी कदम पंजाब कांग्रेस के लिए गलत साबित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी जो भी फैसला लें सोच विचार कर ले। जिससे की कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ साथ कांग्रेस से जुड़े अन्य नेताओं को भी लाभ मिल सके।

Also Read:- हिंदुस्तान को अंधेरे में डूबा रही ‘मुफ्त की बिजली’ वाली पॉलिसी..

आखिर कब तक चलेगा यह अनबन

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के बीच अनबन लगभग 4 वर्ष से जारी है। 3 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी का काम पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरुनी खेमे बाजी को दूर करने के साथ-साथ नेताओं के बीच आपसी मनमुटाव को भी दूर करना था। सुलह का फार्मूला भी तैयार किया गया था। लेकिन यह आपसी अनबन सुलझने की जगह उलझता ही जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles