16.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

BSP सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस को दिखाया आईना, कह दी ये बड़ी बात..

उत्तर प्रदेश में अब से कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव(UP Assembly Election 2022) है। लेकिन यूपी में अभी से सियासत शुरू हो गई है। जिला पंचायत चुनाव में मिली जीत से भाजपा(BJP) उत्साहित है। वहीं तमाम अन्य पार्टियां भाजपा और सीएम योगी(CM Yogi) को घेरने में लगी है। किसानों को लेकर राजनीति करने पर मायावती(Mayawati) ने कांग्रेस(Congress) को आड़े हाथों लिया और आईना दिखा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर किसानों के नाम पर राजनीति करने की बात कही।

मायावती ने कांग्रेस को दिखया आईना

बसपा सुप्रीमो मायावती(Mayawati) ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस(Congress) को आड़े हाथों लिया। अपने ट्विटर हैंडल से मायावती ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए एक के बाद एक ट्वीट किया। मायवती ने अपने ट्वीट में लिखा, “पंजाब के कांग्रेसी सीएम द्वारा किसानों के ध रने को लेकर विभिन्न आशं काएं व्यक्त करते हुए पीएम को लिखा गया पत्र नए कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए अपने प्रा णों की आ हुति भी दे रहे किसानों के धरने को बद नाम करने की कोशिश है। इसके आड़ में चुनावी राजनीति करना बहुत अनुचित है।

कांग्रेस को इससे कुछ लाभ नहीं होगा

कांग्रेस(Congress) को इतनी खरी-खरी सुनाने के बाद भी मायावती(Mayawati) नहीं रुकी। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में मायावती ने लिखा पंजाब की सरकार के सामने जो भी स मस्या है। उस पर ध्यान से सोचें। इसमें केन्द्र सरकार का सहयोग लेना कोई गलत बात नहीं है। किसानों के ध रने को लेकर चुनावी राजनीति करने से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा।

Also Read:- अब अमरिंदर सिंह ने सोनिया को लिखी चिट्ठी कहा….

बसपा बीजेपी की साथी- कांग्रेस

बीते कुछ समय से बसपा(BSP) और कांग्रेस(Congress) के रिश्ते ठीक नहीं है। आखरी बार बेंगलुरु में एचडी कुमारस्वामी के सीएम पद के शपथ ग्रहण के दौरान सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) और मायावती(Mayawati) एक साथ दिखाई दी थी। इसके बाद से दोनों नेता एक दूसरे के साथ नहीं दिखाई दिए। फिलहाल यूपी चुनाव को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि मायावती भाजपा के साथ जा सकती है। कांग्रेस पार्टी भी कई बार बसपा को बीजेपी की साथी बता चुकी है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles