27.8 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

बंगाल: BJP महिला उम्मीदवार से पुलिस ने किया ‘अनुचित बर्ताव’..!!

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग को सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है, “हमारी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल, प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार, ज्योतिर्मय सिंह महतो और अर्जुन सिंह के साथ अच्छा बर्ताव नहीं  किया गया। यह आवश्यक कार्य के लिए आपके तत्काल ध्यान में लाने के लिए है। यह एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को रोकने के लिए और चुनाव के दौरान कुछ ऐसा करने की सोच रहे थे जिससे चुनाव को र द्द किया जा सके।”

पत्र के मुताबिक, घटना 23 सितंबर की है, जब भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल, सांसद सुकांत मुजुमदार, सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और सांसद अर्जुन सिंह के साथ चुनाव के बाद मानस साहा के शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार के लिए निकली थीं। चुनाव के बाद टीएमसी द्वारा कुछ ऐसा किया गया जिससे मानस साहा बु री तरह प्रभावित हुए थे।

सिविल सेवक द्वारा किया गया गैर कानूनी व्यवहार

बीजेपी ने पत्र में बताया कि डीसीपी साउथ आकाश मघारिया ने शांतिपूर्ण यात्रा को तोड़ते हुए सुकांत मजूमदार को खींचना, धक्का देना शुरू कर दिया। उसी अधिकारी ने प्रियंका टिबरेवाल और वहाँ पर उपस्थित महिलाओं के साथ भी अनुचित तरीके से बर्ताव किया।

पत्र में कहा गया है, “सत्ता में बैठे पार्टी के इशारे पर काम कर रहे एक सिविल सेवक द्वारा इस तरह का गैर कानूनी व्यवहार न केवल हर गर्वित भारतीय का मनोबल तोड़ता है बल्कि आईपीसी की धारा 166, 166A, 334, 354,336, 339,349, 350,351, 354, 354 (A) (B) और 355 के तहत कानून का भी उल्लं घन करता है।”

पार्टी की माँग है कि डीसीपी साउथ, आकाश मघरिया और मौके पर मौजूद कोलकाता पुलिस के अन्य अधिकारियों की पहचान की जाए और उन्हें तुरंत चुनाव ड्यूटी से हटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निलंबित करने की भी माँग की।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिं सा में दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार मानस साहा जख्मी हो गए थे। जिन्होंने लंबे संघर्ष के बाद बुधवार (सितंबर 22, 2021) को दम तोड़ दिया। बंगाल भाजपा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बंगाल भाजपा के मुताबिक, विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन तृणमूल कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डायमंड हार्बर पर मानस साहा को अमानवीय व्यवहार किया था। इस हम ले से वह बहुत प्रभावित हो गए और लंबे इलाज के बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहे दिया।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने ट्वीट कर की निंदा

बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, “चुनाव बाद हुए अमानवीय व्यवहार में एक के बाद एक भाजपा कार्यकर्ता इस दुनिया को अलविदा कहने लगे। मतगणना के दिन तृणमूल कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं के हम ले में घायल मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रार्थी रहे मानस साहा ने इस दुनिया को अलविदा कहे दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।”

बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता मानस साहा की अंतिम यात्रा को लेकर गुरुवार (सितंबर 23, 2021) को कार्यकर्ताओं में दुःख की लहर दौड़ गई। दरअसल, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुकांतो मजूमदार, सांसद अर्जुन सिंह, प्रियंका टिबरेवाल समेत कई विधायक मानस साहा के श व को मुख्यमंत्री बनर्जी के आवास के पास ले जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इसी बीच भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच अनबन हो गई। हालाँकि बाद में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मानस साहा को अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles