15.8 C
New York
Tuesday, May 21, 2024

Buy now

Ujjain Mahakal Temple: महाकाल ने सुन ली इस शख्स की प्रार्थना,उज्जैन पहुंचते ही मिला महीनों से लापता हुआ बेटा

Ujjain Mahakal Temple: आज हम आपको एक ऐसी खबर सुनने जा रहे है जिसे सुन भगवान के प्रति आपकी आस्था और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। यह चमत्कार है या फिर महज एक संयोग यह बताना संभव नहीं है। बता दें कि यह घटना उत्तरप्रदेश के कासगंज के श्रीकृष्ण कुमार की है। करीब पांच महीने पहले कासगंज के श्रीकृष्ण कुमार का  मानसिक रूप से कमजोर बेटा लापता हो गया था। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हर जगह उसे खोजा गया। मगर कुछ फायदा नहीं हुआ। अंत में श्रीकृष्ण कुमार महाकाल दरबार प्रार्थना करने गए। अभी वह उज्जैन ही पहुंचे थे की तभी महाकाल की ऐसी कृपा हुई की उनका बेटा उन्हें उज्जैन में ही मिल गया।

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन में मिला लापता बेटा

उत्तरप्रदेश के श्रीकृष्ण कुमार का बेटा उज्जैन के मंदिर परिसर के पास ही एक आश्रम में उनका बेटा था। श्रीकृष्ण कासगंज जिले के रामसिंहपुरा सोरो के रहने वाले हैं। पांच महीने पहले उनका जो बेटा लापता हुआ था उसका नाम पंकज है। पांच भाइयों और एक बहन में पंकज 17 साल का है और मानसिक दिव्यांग है। श्रीकृष्ण ने बताया कि पंकज छत पर सो रहा था। मगर सुबह वो वहां नहीं था। उन्होंने कई शहरों में अपने बेटे की तलाश की मगर वह मिला नहीं। हार कर वह महाकाल के मंदिर प्रार्थना करने के लिए पहुंचे। मगर उज्जैन में ही उसे अपना लापता बेटा मिल गया। बता दे की पंकज यहाँ पर श्री रामकृष्ण बालगृह में रह रहा था।

पंकज कैसे पंहुचा उज्जैन के आश्रम?

बता दें कि 29 जुलाई 2022 को उज्जैन हीरा मिल की चाल रोड पर पंकज मिला था। वह यहाँ कैसे पंहुचा इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस के द्वारा उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। यहां से उसे सेवाधाम आश्रम में भेजा गया। तब से पंकज आश्रम के श्री रामकृष्ण बालगृह में रह रहा था।

यह भी पढ़ें:

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles