28.4 C
New York
Friday, July 26, 2024

Buy now

LIC की ये पॉलिसी बदल देगी आपकी जिंदगी…

इंसान के मुश्किल समय में, जो भी उसके काम आता है उसको व्यक्ति जीवन भर याद रखता है। शायद यही कारण है कि एलआईसी(LIC) पर आजकल के लोग ज्यादा भरोसा करते हैं। जीवन में बहुत से लोग एलआईसी जरूर करवाते हैं, एलआईसी माने भारतीय जीवन बीमा निगम(Life Insurance Corporation of India) की कोई भी पॉलिसी(Policy) में आप थोड़ा थोड़ा पैसा उसमें प्रतिदिन, प्रतिमाह, अर्धवार्षिक व प्रतिवर्ष तौर पर जमा करा सकते हैं और कुछ समय बाद आपको वह राशि परिपक्वता(Maturity) के समय एकमुश्त आपको यानी वन टाइम सेटेलमेंट के तहत मिल जाती है। आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये है वह पॉलिसी

इस पॉलिसी के अंदर आप एक छोटा सा निवेश करके बड़ी धनराशि प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि आपको 1302 के आसान निवेश पर 63 लाख रुपए प्राप्त हो सकते हैं। इस एलआईसी पॉलिसी का नाम एलआईसी जीवन उमंग है।

कौन ले सकता है लाभ

इस योजना का लाभ 3 महीने के बच्चे से लेकर 55 वर्ष तक का व्यक्ति आसानी से ले सकता है। एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी काफी ज्यादा प्रचलन में है क्योंकि इस पॉलिसी का प्रीमियम जब एक बार खत्म हो जाता है तो उसके तुरंत बाद ही आपको एक फिक्स अमाउंट जरूर मिलता है। इस योजना के अंतर्गत आपको प्रत्येक माह 1302 जमा करने होंगे यानी कि साल में 15624 रुपए। आप अगर यह पैसा 30 साल तक जमा करेंगे तो यह कुल मिलाकर 4,68,720 रुपये हो जाएगा और एक तीसरे साल की शुरुआत में आपको 40,000 वापस मिलेंगे और इस सीमा के अंदर 100 साल का कवर मिलता है। साथ ही सुरक्षित राशि पर 8% का वार्षिक रिटर्न मिलता है। आइए आपको एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी के फायदों के बारे में बताते हैं।

जीवन उमंग के फायदे

इस पॉलिसी में पॉलिसी धारक को 100 साल का कवर मिलता है। अगर धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को पूरी धनराशि दी जाती है। 3 महीने के बच्चे से लेकर 55 साल तक के व्यक्ति इस पॉलिसी का लाभ ले सकता है। प्रीमियम खत्म होने के अंदर सारी किस्त भर देने पर गारंटी के साथ न्यूनतम धनराशि पॉलिसी धारक को मिलती है। हर साल 8% का रिटर्न दिया जाता है।

Also Read:- चाणक्य नीति: ये 4 लोग इंसान के हैं सच्‍चे मित्र, कठिन समय में नहीं छोड़ते साथ, आप भी जानिए…

ज्यादा जानकारी के लिए आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी इंश्योरेंस प्लान को चेक कर सकते हैं। जब आप इंश्योरेंस प्लान पर जाएंगे तो आपको एलआईसी जीवन उमंग -जीवन बीमा नजर आएगा, जहां पर आप पॉलिसी से जुड़े सभी नियम पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles