21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

मीराबाई चानू से मिले सलमान खान तस्वीरें…….

जापान के तोक्यो में ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympic) का समापन हो गया। महामारी के बीच जापान  (Japan) ने काफी अच्छे से ओलिंपिक खेलों का आयोजन किया और विश्व भर से आये खिलाडियों का ध्यान रखा। भारत (India) के लिहाज से भी यह ओलिंपिक काफी अच्छा था। तोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल सात मेडल अपने नाम किये। जिसमें एक गोल्ड, 2 स्लिवर और 4 ब्रॉन्ज मेडल थे। अब तक भारत ने इससे ज्यादा मेडल किसी और ओलंपिक में नहीं जीता था। मीराबाई चानू ( Mirabai Chanu) ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। वह सलमान खान (Salman khan meets Mirabai Chanu) से मिली। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान ट्रोल होने लगे।

मीराबाई चानू ने की सलमान खान से मुलाकात

तोक्यो ओलंपिक (tokyo Olympic) में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में 202 किलो (87 किलो स्नैच और 115 किलो क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर इतिहास रच दिया। उनकी जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया। रातों रात वह स्टार बन गई। स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) से मुलाकात की। सलमान खान ने मीराबाई चानू से मिलने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। सोशल मीडिया यूज़र्स ने तस्वीरें को हाथों हाथ लिया। कुछ ही देर में फ़ोटो वाय रल होने लगी। इसके साथ ही सलमान खान ट्रोल भी होने शुरू हो गए।

तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी

मीराबाई चानू से मिलने के बाद सलमान खान ने तस्वीरें शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा,  ‘वो रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू के लिए काफी खुश हैं, उनसे मुलाकात करके अच्छा लगा। सलामन ने चानू को शुभकामनाएं भी दी।

मीराबाई चानू भी सलमान से मिलकर काफी खुश नज़र आई। चानू ने सलमान की पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान खान को धन्यवाद कहा। चानू बताती है कि वह सलमान खान की बड़ी फैन है। सलमान खान से मिलना उनके लिए एक सपने के जैसा है।

 

Also Read:- अगर आमिर खान ने निभाया होता अपना वादा तो अनुपम श्याम होते हमारे बीच……

ट्रोल हुए सलमान खान

मीराबाई चानू से मिलने के बाद सलमान खान ने तस्वीरें शेयर की। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। एक यूजर ने लिखा उसे सर मत कहो, तुम एक चैंपियन हो, वो नहीं।

एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे समझ में नहीं आता कि आप ऐसा क्यों कह रही हैं , वह सिर्फ एक अभिनेता हैं और अपना काम कर रहे हैं और पूरे देश को आप पर गौरव हैं, उन पर नहीं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles