21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

द्वारका में बद माशों ने दंपती पर अंधाधुंध गो लियाँ चलाई, पति की मौ त

कहते है कि जिंदगी में प्यार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। लोग प्यार में किसी भी हद तक चले जाते हैं। इतिहास में रोमियो जूलियट, हीर रांझा, सोनि महिवाल आदि के प्यार के उदाहरण पेश किए जाते हैं। लेकिन उस समय बहुत असहज महसूस होता है, जब ऐसे प्यार करने से जुड़ी ग़लत ख़बरे सामने आती है। ऐसी ही ख़बर दिल्ली के द्वारका से आ रही है। जहां पर दो प्यार करने वालो पर रात में फाय रिंग की जाती है। आइए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं।

द्वारका अमराही गांव का है मामला

आपको बता दें कि दिल्ली के द्वारका स्थित अमराही गांव में कुछ लोगों ने रात में एक दंपती पर फाय रिंग कर दी। जिसमें पति की मौके पर ही मौ त हो गई। जबकि पत्नी को घा यल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर लड़की की हालत गंभीर है।

द्वारका पुलिस ने दी जानकारी

आपको बता दें कि घटना की जानकारी पर ज्यादा जानकरी द्वारका सेक्टर 23 की पुलिस ने मुहैया कराई। द्वारका जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात द्वारका सेक्टर 23 के थाने को अमराही गांव में गोली चलने की सूचना मिली। मौक़े पर  जाँच अधिकारी के पहुँचने पर पता चला कि 6-7 लोगों ने आकर इस प्रेमी जोड़े को गो ली मा री थी।

Also Read:- Dinesh MN: जो IPS खुद 7 साल रहा सलाखों के पीछे,बाहर निकलते ही 6 माह में ही घूसखोर अधिकारीयों से भर दिया जेल..

लड़के को 4, लडक़ी को लगी 5 गो लियां

बताया जा रहा है कि इस घटना में लड़के को चार गो ली लगी और उसकी मौक़े पर ही मौ त हो गई। जबकि लड़की को पाँच गो लियां लगीं और उसे घा यल हालत में द्वारका सेक्टर 18 स्थित वेंकेटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान विनय दहिया (23) और लड़की की पहचान किरण दहिया (19) के रूप में हुई है। दोनों ही लोग हरियाणा के सोनीपत के गोपालपुर गाँव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जाँच में पता चला है कि दोनों ने घर से भागकर एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही सच का पता लग सकेगा। लेकिन पहली नजर में ये मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles