16.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

उत्तराखंड में हिंदूवादी नेता सतपाल जी महराज बन सकते हैं नए CM, बस आलाकमान की मुहर लगनी बाकी ….

उत्तराखंड(Uttarakhand) को 5 साल के अंदर अपना तीसरा मुख्यमंत्री(Chief Minister) मिलने वाला है। प्रदेश की भाजपा(BJP) सरकार एक बार फिर से नेतृत्व परिवर्तन करने जा रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत(Tirath Singh Rawat) की विदाई तय हो गई है। इसके साथ ही अब इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? कुछ विधयकों(MLA) और सांसदों(MP) का नाम सियासी फिजा में तैर रहे है। इनमें सबसे ऊपर हिंदूवादी नेता सतपाल जी महाराज(Satpal Ji Maharaj) का नाम है। कयास लगाया जा रहा है, भाजपा आलाकमान उनको मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

अब किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज

भाजपा आलाकमान इस बात पर विचार कर रहा है कि किस नेता को मुख्यमंत्री पद सौंपा जाये। इस बीच सबकी निगाह भाजपा विधायक दल की शनिवार को होने वाली बैठक पर टिकी है। ये देखना अहम होगा कि नया मुख्यमंत्री भाजपा विधायकों में से ही होगा या फिर गैर विधायक को भाजपा नेतृत्व जिम्मेदारी सौंपेगा। हर कोई टकटकी लगाए है कि भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर(Narendra Singh Tomar) मुख्यमंत्री पद के लिए किसके नाम पर मुहर लगाते है।

Also Read:- राहुल ने कहा जुलाई आ गई लेकिन वैक्सीन नहीं आई,लोगों ने कहा 51 के हो गए आप लेकिन बुद्धि नहीं आई…

सतपाल जी महराज का नाम सबसे आगे

अगले आठ महीनों के लिए जो भी नेता मुख्यमंत्री पद को संभालेगा, उनको त्रिवेंद्र(Trivendra Singh Rawat) और तीरथ(Tirath Singh Rawat) सरकारों की एंटी इनकंबेंसी को अपने सिर लेने के साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वर्ष 2017 का प्र दर्शन दोहराने की भी जिम्मेदारी होगी। फिलहाल कुछ विधयकों और सांसदों के नाम चर्चा में है। जो नए मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभाल सकते है। इनमें त्रिवेंद्र और फिर तीरथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.धन सिंह रावत के अलावा कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक पुष्कर सिंह धामी व ऋतु खंडूड़ी भूषण के नाम मुख्य हैं।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles